नगर में कैंप तो लग रहे । महिलाएं घंटों कर रही इंतजार । सर्वरों की चल रही आंखमिचौली।

नसीम खान संपादक
सांची,,, प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं को सशक्त समृद्ध बनाने का बीड़ा उठाते हुए उन्हें मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना से जोड़कर आर्थिक आत्मनिर्भर बनाने प्रतिमाह एक एक हजार रुपए देने का बीड़ा उठाया है परन्तु इस योजना के सर्वर बाधक बन गये है।
जानकारी के अनुसार प्रदेश भर की तर्ज़ पर इस ऐतिहासिक स्थली पर भी प्रशासन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा क्रियान्वित की गई महिलाओं को सशक्त समृद्ध बनाने प्रति माह खाते में एक एक हजार रुपए सरकार की ओर से देकर इस जनकल्याणकारी योजना के क्रियान्वयन का बीड़ा उठाया है तथा इस योजना को मुख्यमंत्री की मंशानुरूप केवायसी किया जाकर आधार कार्ड समग्र आईडी एवं बैंक खाते से लिंक किया जाना है यह प्रक्रिया प्रशासनिक कर्मचारियों द्वारा घर घर जाकर पूरी की जा चुकी है इसके उपरांत वार्डों में कैंप लगाकर महिलाओं के फार्म भरवाए जा रहें हैं तथा केवायसी जांची जा रही है तथा इस कड़ी गर्मी बढ़ते ही टेंट लगाकर नगर परिषद प्रशासन द्वारा पेयजल उपलब्ध किया गया है परन्तु इस महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री की इस जनकल्याणकारी योजना का लाभ उठाने महिलाओं को भी बड़ी संख्या में शिविरों में देखा जा रहा है तथा कैंप में पड़ताल कर शासन की योजना का लाभ दिलाने महिलाओं को तब घंटों इंतजार कर परेशानी उठानी पड़ रही है जब इस योजना में कम्प्यूटर सर्वरों के डाउन हो जाने अथवा थम जाने से यह योजना प्रभावित हो रही है तथा महिलाओं को भी परेशान होना पड़ रहा है परन्तु सर्वर कंपनी बेफिक्र बनी हुई है । इस मामले में वार्ड 15 के पार्षद विवेक तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री की इस जनकल्याणकारी योजना का लाभ उठाने महिलाएं बड़ी संख्या में शिविर में पहुंच रही है परन्तु सर्वर के आने जाने की समस्या से महिलाओं को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है कंपनियों पर लगाम कसनी चाहिए। इस मामले में इनका कहना है।।हम लगातार प्रयास रत है कि मुख्यमंत्री बहना योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचे तथा हम एवं हमारे कर्मचारी रात दिन जुटे हुए हैं तथा हर वार्ड में कैंप लगाकर पड़ताल की जा रही है परन्तु सर्वरों की समस्या से जूझना पड़ रहा है सर्वरों की समस्या ऊपर से ही चल रही है सभी जगह यह समस्या खड़ी हो रही है जैसे ही सर्वर आते हैं हम अधिक से अधिक महिलाओं को योजना से जोड़कर पात्रता की श्रेणी में ला रहे हैं । हरीश सोनी सीएमओ नगर परिषद सांची

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार