नगर में निकली ऐतिहासिक रामबारात, सैकड़ों स्थानों पर हुआ भव्य स्वागत।पुष्पवर्षा, आतिशबाजी और जय श्रीराम के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा सांची।

नसीमखान सांची
सांची,,नगर में आयोजित ऐतिहासिक रामलीला के अंतर्गत शुक्रवार को श्रीराम बारात एवं श्रीराम विवाह का भव्य और श्रद्धामय मंचन किया गया। इस अवसर पर रामलीला मैदान से श्रीराम बारात निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
रामबारात नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई बस स्टैंड परिसर तक पहुंची। इससे पूर्व नगर परिषद कार्यालय के सामने परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम के नेतृत्व में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना कर पुष्पवर्षा एवं माल्यार्पण के साथ भव्य स्वागत किया।
बस स्टैंड परिसर सहित नगर के अनेक स्थानों पर रामबारात का श्रद्धालुओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। पूजा-अर्चना, पुष्पवर्षा और भारी आतिशबाजी के बीच पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस दौरान किन्नर समाज द्वारा भी भगवान श्रीराम की पूजा कर पुष्पवर्षा की गई।
रेलवे स्टेशन मार्ग पर शैतान सिंह लोधी द्वारा भगवान श्रीराम की विधिवत पूजा-अर्चना कर रामबारात का स्वागत किया गया। रामबारात विदिशा रोड के अंतिम छोर तक पहुंचने के बाद पुनः रामलीला मैदान लौट आई।
रामलीला मैदान में धनुष यज्ञ के पश्चात भगवान श्रीराम ने शिवधनुष तोड़कर माता सीता के साथ विवाह रचाया। श्रीराम विवाह के मंचन के दौरान पूरा रामलीला मैदान जय श्रीराम के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान हो गया। रामबारात के अवसर पर नगर भर मे भक्ति एवं श्रद्धा का उल्लास दिखाई दिया ।

  • editornaseem

    Related Posts

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    नसीमखान सांचीसांची,,,प्रदेश के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं रायसेन जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार ने सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी तथा जिला…

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    नसीमखान सांचीसांची,,,,रविवार देर रात लगभग 11 बजे सांची-विदिशा हाईवे पर होटल अपेक्षा के समीप हुए सड़क हादसे में सांची निवासी ऋषि आचार्य (24 वर्ष), पिता नरेश आचार्य, की दर्दनाक मौत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव