निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप सम्पन्न कराएं एसआईआर की कार्यजिले में प्राकृतिक और उद्यानिकी खेती तथा दुग्ध उत्पादन को बढ़ाने विकसित किए जाएंगे कलस्टरटीएल बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने की विभागीय योजनाओं तथा कार्यो की समीक्षा

नसीमखान सांची, रायसेन

रायसेन,
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा विभिन्न विभागों की गतिविधियों तथा योजनाओं के क्रियान्वयन और सीएम हेलपलाईन शिकायतों के निराकरण की समीक्षा की गई। बैठक के प्रारंभ में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने सभी एईआरओ से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2025 एसआईआर की कार्यवाही के बारे में जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि एसआईआर के कार्य की गंभीरता से मॉनीटरिंग से की जाए।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने जिले में जिले में प्राकृतिक खेती, दुग्ध उत्पादक, मत्स्य पालन, उद्यानिकी खेती तथा फलों की खेती को बढ़ावा देने हेतु कलस्टर विकसित किए जाने के संबंध में दिए गए निर्देशों के उपरांत अभी तक की गई कार्यवाही की जानकारी लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आगामी एक सप्ताह में कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य, कृषि, महिला बाल विकास, शिक्षा, सहकारिता, परिवहन सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को जिले में भ्रमण कर विभागीय कार्यो का निरीक्षण करने और कलस्टर स्तर पर बैठक कर समीक्षा के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हेतु कलस्टर विकसित किए जाने की कार्यप्रगति की उप संचालक कृषि से जानकारी लेते हुए कहा कि इसमें तेजी से काम करने की जरूरत है। प्राकृतिक खेती के कलस्टर विकसित किए जाने हेतु किए जा रहे प्रयासों के परिणाम धरातल पर प्रदर्शित होने चाहिए। उन्होंने उप संचालक कृषि तथा एनआरएलएम के डीपीएम से कहा कि किसानों और स्व-सहायता समूहों की महिलाओं से संवाद कर उन्हें प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित करें तथा विभागीय स्तर से की जाने वाली सहायता भी उपलब्ध कराएं। साथ ही पीओ डूडा को नगरीय निकायों में प्राकृतिक खेती के उत्पादों के लिए बाजार उपलब्ध कराने हेतु स्थल चिन्हांकन सहित अन्य दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने कलस्टर विकसित करने हेतु किए गए कार्यो की उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं तथा एनआरएलएम के डीपीएम से जानकारी लेते हुए कहा कि इच्छुक व्यक्तियों, महिलाओं को विभागीय योजनाओं के माध्यम से पशुपालन हेतु ऋण उपलब्ध कराने के प्रस्ताव बैंकों को शीघ्र भेजे जाएं, जिससे कि प्रकरण स्वीकृति और राशि वितरण की कार्यवाही भी शीघ्र की जा सके। उन्होंने उद्यानिकी विभाग की समीक्षा के दौरान सब्जी और फूलों की खेती के कलस्टर विकसित किए जाने के संबंध में भी किए जा रहे कार्यो की जानकारी लेते हुए दिशा-निर्देश दिए। साथ ही मत्स्य पालन हेतु बॉयो फ्लेक की अधिक से अधिक यूनिट स्थापित किए जाने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में निर्मित किए गए अमृत सरोवरों में भी मत्स्य पालन हेतु कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।

कृषि उपज मंडियों का निरीक्षण करें कृषि और राजस्व अधिकारीकलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने जिले में पराली प्रबंधन हेतु किए जा रहे कार्यो की समीक्षा के दौरान उप संचालक कृषि तथा सभी एसडीएम से कहा कि पराली प्रबंधन में और अधिक मेहनत करने की जरूरत है। जिले में पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए किसानों से बात करें और वैकल्पिक साधनों के बारे में बताएं। साथ ही जिले में पराली प्रबंधन हेतु बेलर मशीन के उपयोग की भी जानकारी ली गई। उन्होंने सोयाबीन भावांतर योजना के तहत सोयाबीन विक्रय के संबंध में जानकारी लेते हुए कृषि अधिकारियों तथा एसडीएम को कृषि उपज मंडियों का सतत् निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार हेतु गंभीरता से करें कार्यइसी प्रकार महिला बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को कलस्टर स्तर पर सेम और मेम श्रेणी के बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार हेतु काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने एनआरसी के सुदृढ़ीकरण और कुपोषित बच्चों को फूड बॉस्केट वितरण के निर्देश देते हुए कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों, व्यापारिक संगठनों, समाजसेवियों से संवाद कर कुपोषित बच्चों को फूड बॉस्केट उपलब्ध कराएं। साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य सुधार की निगरानी भी करें। अधिकारी कलस्टर स्तर पर भ्रमण करें तथा बैठक भी लें।

एक बगिया मॉ के नाम परियोजना की सतत् मॉनीटरिंग करेंकलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण में तेजी लाने, सामुदायिक स्वच्छता परिसरों का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही एक बगिया मॉ के नाम परियोजना के कार्यो की भी समीक्षा करते हुए तार फेंसिंग का कार्य सभी जगह पूर्ण कराने के निर्देश जनपद सीईओ को दिए। साथ ही जो पौधे सूख गए हैं उनकी जगह नए पौधे रोपित किए जाएं ! उन्होंने मजदूरी भुगतान और सामग्री की राशि भुगतान की भी जनपदवार समीक्षा की। नगरीय प्रशासन विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना, समग्र सीडिंग और ईकेवायसी कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने पीओ डूडा को सभी निकायों में गीता भवन हेतु भूमि आवंटन की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त निकायों में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु भी निर्देशित किया।

बोर्ड परीक्षा परिणामों में वृद्धि हेतु मिशन के रूप में करें कार्यइसी प्रकार कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान शासकीय स्कूलों के बोर्ड परीक्षा परिणामों में वृद्धि हेतु जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि कम परीक्षा परिणाम वाले स्कूलों में अतिरिक्त कक्षाएं लगवाएं, विद्यार्थियों से पुराने प्रश्न पेपरों को हल करवाएं। साथ ही शासकीय विद्यालयों का सतत् भ्रमण करें और शिक्षकों तथा विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराएं। इसी प्रकार वन विभाग की समीक्षा के दौरान अवैध उत्खनन और वनोपज की अवैध कटाई करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई के निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी एसडीएम, तहसीलदारों को खनिजों के अवैध परिवहन में प्रयुक्त वाहनों पर कार्रवाई करने भी निर्देश दिए। टीएल बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने विभागवार सीएम हेल्पलाईन शिकायतों की समीक्षा करते हुए कहा अधिकारियों को गंभीरता के साथ शिकायतों का अंतिम निराकरण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कार्यालय में प्रतिदिन सीएम हेल्पलाईन निराकरण की समीक्षा की जाए। साथ ही 50 दिवस और 100 दिवस से अधिक समयावधि की शिकायतों को भी प्राथमिकता से निराकृत कराएं। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सहायक कलेक्टर श्री अंकित कुमार जैन, अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय, एसडीएम तथा जिला अधिकारी उपस्थित रहे। अनुभागों से एसडीएम, जनपद सीईओ, सीएमओ सहित विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से बैठक में सम्मिलित हुए।

  • editornaseem

    Related Posts

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    नसीमखान सांचीसांची,,,प्रदेश के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं रायसेन जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार ने सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी तथा जिला…

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    नसीमखान सांचीसांची,,,,रविवार देर रात लगभग 11 बजे सांची-विदिशा हाईवे पर होटल अपेक्षा के समीप हुए सड़क हादसे में सांची निवासी ऋषि आचार्य (24 वर्ष), पिता नरेश आचार्य, की दर्दनाक मौत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव