पर्यावरण संरक्षण के लिए करें अधिक से अधिक पौधरोपण

नसीमखान


रायसेन स्थित शास. शिक्षा परिसर में कन्या फल उद्यान बनाने रोपित किए गए फलदार पौधे
विधायक डॉ चौधरी ने पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने की दिलाई शपथ

रायसेन,
रायसेन में स्थित शासकीय कन्या शिक्षा परिसर में नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित पौधरोपण महाअभियान कार्यक्रम में सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन, एसपी श्री पंकज कुमार पांडे, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, सहायक कलेक्टर श्री कुलदीप पटेल सहित अन्य अधिकारियों द्वारा पौधरोपण किया गया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक डॉ चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशानुरूप प्रत्येक नगर में एक नगर वन बनाने का निर्णय लिया गया है। इसी कड़ी में यहां कन्या शिक्षा परिसर में आज एक हजार पौधों का रोपण किया जा रहा है। यह सभी पौधे फलदार वृक्ष बनेंगे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की महती आवश्यकता है और हम सभी की जिम्मेदारी भी। पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को पौधरोपण करना चाहिए और उस पौधे की वृक्ष बनने तक देखभाल और सुरक्षा करना चाहिए। कार्यक्रम में विधायक डॉ चौधरी ने कहा कि रायसेन के विकास के लिए 06 पैरामीटर पर्यावरण, स्वच्छता और सुंदरता, आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल के क्षेत्र में बेहतर काम किया जा रहा है जिससे कि रायसेन विकास के मामले में आदर्श बनें। इसके साथ ही नवीन विकास कार्यो के लिए भी वह काम कर हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा एक पेड़ मॉ के नाम अभियान शुरू कर नागरिकों को पौधरोपण से जोड़ने का काम किया है। सभी को अपने परिजनों के नाम से, उनकी स्मृति में या जीवन के महत्वपूर्ण दिवसों पर पौधरोपण अवश्य करना चाहिए। आज शासकीय कन्या शिक्षा परिसर में भी वृहद स्तर पर पौधरोपण गया है। यह पौधे बड़े होकर वृक्ष बनेंगे तथा परिसर की हरियाली को ओर बढ़ाएंगे। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन तथा श्री राकेश शर्मा ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री पंकज कुमार पाण्डे ने कहा कि आज यहां व्यापक स्तर पर पौधरोपण किया गया है। शासकीय कन्या शिक्षा परिसर हरित परिसर है। आज किए गए पौधरोपण से यह परिसर और भी मनोरम होगा। यह पौधे बड़े होकर फलदार वृक्ष बनेंगे। छात्राएं भी प्रकृति को हरा-भरा बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाएं और रोपित पौधों की देखरेख करें। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने कहा कि एक बगिया मॉं के नाम अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को कृषि भूमि पर फलदार पौधों के रोपण हेतु प्रेरित किया जा रहा है। कार्यक्रम में पीओ डूडा तथा रायसेन सीएमओ सुरेखा जाटव ने नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित पौधरोपण महाअभियान कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

विधायक डॉ चौधरी ने पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने की दिलाई शपथकार्यक्रम में सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों तथा छात्राओं को दुनिया को ग्लोबल वार्मिंग से बचाने पर्यावरण को हरभरा बनाने, अधिक से अधिक पौधे लगाने और पहले से लगे वृक्षों को कटने से बचाने के लिए लोगों को जागृत करने की शपथ दिलाई गई।

नदियों के उद्गम स्थल से जल से भरकर लाए कलश जनप्रतिनिधियों को सौंपेकार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने जिले में स्थित विभिन्न नदियों के उद्गम स्थलों से जल से भरकर लाए गए कलशों को जनप्रतिनिधियों को सौंपा। जिला पंचायत सीईओ श्रीमती भदौरिया ने कहा कि रायसेन जिले में कई नदियों का उद्गम होता है। इन उद्गम स्थलों से नदियों का जल कलश में भरकर यहां लाया गया है तथा यह कलश पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद पटेल को सौंपे जाएंगे। इन कलशों में झिरी बहेड़ा से निकली बेतवा नदी, ग्राम जलसंधि से निकली धसान नदी का जल, सियरमऊ से निकली बेबस नदी का जल, गैरतगंज से निकली बीना नदी का जल, अमरावदखुर्द से निकली रीछन नदी का जल, ग्राम पांझिर से निकली बारना नदी तथा तेन्दुनी नदी का जल है।

  • editornaseem

    Related Posts

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति भोपाल | अजय अहिरवार |लाइव खबर इंडिया मध्यप्रदेश में जारी किसान आंदोलन…

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भोपाल में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ा बयान दिया है। किसानों की मांगों और सरकार के रुख पर क्या बोले सीएम, देखें पूरा वीडियो।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    भाई की हत्या की साजिश में हुई पहचान की भूल! रंजिश में राकेश लोधी बने निशाना, मुख्य आरोपी समेत विधि-विरुद्ध बालक हिरासत में

    भाई की हत्या की साजिश में हुई पहचान की भूल! रंजिश में राकेश लोधी बने निशाना, मुख्य आरोपी समेत विधि-विरुद्ध बालक हिरासत में

    स्वच्छता अभियान के तहत नगर के प्रमुख स्थलों पर चला विशेष सफाई अभियानबस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, स्तूप मार्ग, तहसील कार्यालय सहित कई स्थानों की हुई सफाई

    स्वच्छता अभियान के तहत नगर के प्रमुख स्थलों पर चला विशेष सफाई अभियानबस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, स्तूप मार्ग, तहसील कार्यालय सहित कई स्थानों की हुई सफाई