पाच साल में ही पग्नेश्वर पुल पर दुर्घटना को आमंत्रण देती दरारें ।

नसीमखान
सांची,,, वैसे तो रायसेन सांंची रोड राष्ट्रीय राजमार्ग कहलाता है इसके निर्माण को लगभग पांच साल का ही समय गुजरा था कि रायसेन रोड पर स्थित पग्नेश्वर पर बना बेतवा पुल पर पडी दरारें अपनी गुणवत्ता का बयां कर रही हैं इन दरारों से कभी भी बडी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है ।प्रशासन किसी अनहोनी का इंतजार कर रहा है ।
जानकारी के अनुसार रायसेन सांंची रोड राष्ट्रीय राजमार्ग कहलाता है इस मार्ग में सरकार के करोड़ों रुपए तो फूंक दिए गए परन्तु बंदरबांट के चलते गुणवत्ता को दरकिनार कर दिया गया ।यह राष्ट्रीय राजमार्ग की घटिया गुणवत्ता हमेशा से ही चर्चित होती रही हैं तथा इसकी घटिया गुणवत्ता पर समय समय पर मीडिया सवाल उठाती रही हैं तथा निर्माण होने के बाद बारबार निर्माण होना कहीं न कहीं सवाल खड़े होते रहे परन्तु राष्ट्रीय राजमार्ग की गुणवत्ता सुधरने का नाम नहीं ले सकी ।यही हाल अब रायसेन पहुंच मार्ग ग्राम पग्नेश्वर पर स्थित निर्मित बेतवा पुल के निर्माण की कल ई खुलना शुरू हो गई है तथा निर्माण ऐजेंसी एवं सम्बंधित विभाग के जिम्मैदारो की सरकार राशि के बंदरबाट ने राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिये हैं ।इस पुल ने अपनी घटिया गुणवत्ता स्वयं बयां करना शुरू कर दी है बताया जाता हैं इस पुल निर्माण को लगभग पांच साल का समय ही गुजरा था कि इस पुल मे दरारें पडती दिखाई देने लगी है तथा इस पुल मे डाले गए पाइप टूट कर ऊपर निकल चुके है तथा गहरी दरारें पडने से गढ्ढे से दिखाई देने लगे हैं जबकि इस मार्ग से लंबी दूरी के भारी वाहनों के साथ ही दुपहिया चार पहिया वाहनों की दौड़ भाग लगातार जारी रहती हैं परन्तु इन दरारों मे संबन्धितो द्वारा मात्र सूखी चूरी भरकर इतिश्री करने की परंपरा चल पडी है जिससे इन दरारों से वाहन चालकों के सामने किसी बडी दुर्घटना की आशंका बढ गई है इस पुल पर हुई दरारों की न तो निर्माण ऐजेंसी न ही संबंधित विभाग ही सुध ले सका ।यह पुल बेतवा नदी पर निर्मित कराया गया है इस रोड से अपने सरकारी एवं निजी कार्य के लिए दीवानगंज सांची सहित अनेक ग्राम के ग्रामीण व्यवसायी सरकारी अधिकारी कर्मचारी आते जाते रहते हैं यहाँ तक कि जिले के प्रमुख अधिकारी भी इस पुल से गुजरते हैं परन्तु बेखबर बने हुए हैं ।इसके साथ ही मंत्रियों के काफिले भी इस मार्ग से गुजरते हैं बावजूद इसके प्रशासन पूरी तरह बेखबर बना हुआ है जबकि इस पुल से गुजरने वाले वाहन तेज रफ्तार से गुजर जाते है यह मार्ग विदिशा से रायसेन को जोडा गया है इसके साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग होने के कारण इस पुल पर भारी यातायात का दवाब रहने से लोग अनहोनी की आशंका जताते दिखाई देते है जबकि सरकारें हर निर्माण में गुणवत्ता की दंभ भरती है परन्तु कर्ता धर्ता सरकार की मंशा पर पानी फेरने मे पीछे नहीं दिखाई पडते हैं जिससे लोग किसी बडी दुर्घटना से आशंकित बने रहते है ।

  • editornaseem

    Related Posts

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    नसीम खानसांची,,,, नगर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन में तब्दील किए जाने की सुगबुगाहट ने मार्ग के दायरे में आने वाले सैकड़ों भवन मालिकों की चिंता बढ़ा दी…

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    नसीम खानसांची,,,वार्ड क्रमांक 14 स्थित गुलगांव रोड ओवरब्रिज के समीप बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक मकान में रह रही वृद्ध महिला की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    विधायक शरद कोल के नेतृत्व में निकली विशाल समरसता संकल्प यात्रा

    विधायक शरद कोल के नेतृत्व में निकली विशाल समरसता संकल्प यात्रा

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान