पानी की कमी से निर्माण कार्यों में गुणवत्ता पर असर

नसीमखान
सांची: पानी की कमी के कारण सांची नगर में निर्माण कार्यों की गति तो तेज हो रही है, लेकिन इसके साथ ही गुणवत्ता में गिरावट आने का खतरा भी बढ़ गया है। जहां एक ओर सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर विकास कार्यों को गति दे रही है, वहीं दूसरी ओर गर्मी के मौसम में पानी की भारी कमी के चलते नागरिकों को पीने के पानी के लिए भी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। तथा दो दिन में एक बार पानी मिल पा रहा है इसके साथ ही पहाड़ी क्षेत्र का तो और बुरा हाल बना हुआ है लोगो को पानी के लिए यहाँ वहां भटकने पर मजबूर होना पड रहा है
जानकारी के अनुसार इन दिनों नगर भर में विकास की रफ्तार तेज हो गई है इन निर्माण में सडकों, नालों और भवनों के निर्माण में पानी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, खासकर सीमेंट के निर्माण में। वर्तमान में पानी की आपूर्ति की समस्या के कारण निर्माण कार्यों में आवश्यक गुणवत्ता नहीं मिल पा रही है। निर्माण सामग्री में पानी की कमी सीमेंट की मजबूती और निर्माण की स्थायित्व को प्रभावित कर रही है, जिससे दीर्घकालिक परिणामों पर बुरा असर पड़ सकता है।तथा इन होने वाले निर्माण तराई न होने से गुणवत्ता पर विपरीत प्रभाव पडने की संभावना भी बढ गई हैं इस गंभीर समस्या से प्रशासन बेखबर बना हुआ है
इसके बावजूद, इस समस्या पर संबंधित अधिकारियों और तकनीशियनों की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। निर्माण कार्यों में इस संकट को हल करने के लिए कुछ जरूरी तकनीकी उपायों की आवश्यकता है ताकि गुणवत्ता बनी रहे और नागरिकों को पानी की समस्या का सामना न करना पड़े। तब इन निर्माणों को लेकर पानी की किल्लत को देखते हुए सम्बंधितो को निर्माणों की गुणवत्ता की कम अपनी जेबें गरम करने की ज्यादा चर्चाएं चल रही है ऐसी कडकडाती गर्मी में निर्माण की गति तो जोर पकड़ रही है परन्तु इन निर्माण में पानी अपनी अहम भूमिका निभाने में पर्याप्त नहीं होने की चर्चा नगर भर मे चर्चित हो उठी हैं जिसका खामियाजा निर्माणों को अपनी गुणवत्ता खोकर भुगतना पड़ सकता है ।
कुल मिलाकर, जब तक जल संकट पर प्रभावी समाधान नहीं निकलता, तब तक निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठते रहेंगे और विकास की गंगा बहने के बावजूद सांची की समस्याओं का शीध्र समाधान न होने की कोई उम्मीद दिखाई दे रही है तथा इस कडकडाती गर्मी में तेज गति से होने वाले निर्माणों पर सवाल खड़े होते रहेंगे।

  • editornaseem

    Related Posts

    धनतेरस से छठ तक त्योहारों की धूम: धर्म और आस्था का संगम, सांची में तैयारियां शुरू

    नसीम खान सांची,,, दीपों के महापर्व दीपावली के साथ ही पर्वों का सिलसिला शुरू होने जा रहा है। धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों को लेकर नगर में…

    कन्या छात्रावास में उत्साह और उमंग के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवसछात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कविता और निबंध के माध्यम से दिखाई अपनी प्रतिभा

    नसीम खानसांची,,,शासकीय अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास सांची में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्रावास की छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धनतेरस से छठ तक त्योहारों की धूम: धर्म और आस्था का संगम, सांची में तैयारियां शुरू

    धनतेरस से छठ तक त्योहारों की धूम: धर्म और आस्था का संगम, सांची में तैयारियां शुरू

    कन्या छात्रावास में उत्साह और उमंग के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवसछात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कविता और निबंध के माध्यम से दिखाई अपनी प्रतिभा

    कन्या छात्रावास में उत्साह और उमंग के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवसछात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कविता और निबंध के माध्यम से दिखाई अपनी प्रतिभा

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास