पोलीथिन उपयोग करने पर नगर परिषद प्रशासन ने की चालानी कार्रवाई

नसीम खान संपादक
सांची,,, वैसे तो शासन प्रशासन ने पोलीथिन उपयोग पर नगर में पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है बावजूद इसके पोलीथिन उपयोग थमने का नाम नहीं ले पा रहा है आज नगर परिषद प्रशासन अपने अमले के साथ पोलीथिन उपयोग का जायजा लेने निकला अनेक दुकानों पर पोलीथिन उपयोग करते पाया गया । प्रशासन ने पोलीथिन उपयोग करने पर चालानी कार्रवाई की ।
जानकारी के अनुसार नगर में पोलीथिन उपयोग दो वर्ष पूर्व पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया था तथा इसके बाद अनेकों बार दुकानदारों एवं ग्राहकों को पोलीथीन उपयोग करने की अपील भी की गई थी परन्तु जैसे जैसे प्रशासन ने चुप्पी साधी कि दुकानदार एवं ग्राहकों ने इस चुप्पी का फायदा उठाना शुरू कर दिया तथा खुलेआम शासन प्रशासन के नियमों की धज्जियां उडाना शुरू कर दी । जैसे ही नगर परिषद प्रशासन को खुलेआम पोलीथिन उपयोग की भनक लगी कि प्रशासन हरकत में आया तथा सीएमओ हरीश सोनी उपयंत्री अचल शिवहरे संपत्ति अधिकारी रमेश शर्मा राजीव श्रीवास्तव सहित अन्य कर्मचारियों का अमला पोलीथिन का जायजा लेने औचक निरीक्षण पर निकल पडा तथा होटलों दुकानों सहित अन्य प्रतिष्ठानों की जांच की तथा जांच में बड़ी मात्रा में खुल्लम खुल्ला पोलीथिन का उपयोग करते पाया गया इस पर नपं प्रशासन ने दुकानदारों पर पोलीथीन का उपयोग करने अथवा रखने पर चालानी कार्रवाई की एवं जुर्माना वसूला इसके साथ ही दुकान दारो एवं ग्राहकों से पुनः अपील की गई कि पोलीथिन उपयोग हानिकारक है इसके उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है भविष्य में दुकानदारों अथवा ग्राहकों को पोलीथीन उपयोग करते पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जा सकती है शासन प्रशासन के नियमों की अवहेलना करने पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है इसलिए पोलीथिन का उपयोग न करें । इस मामले में इनका कहना है।। नगर में पूरी तरह पोलीथिन को प्रतिबंधित कर दिया गया है तथा हमने समय समय पर पोलीथीन उपयोग न करने का प्रचार प्रसार भी किया । हमें जानकारी लगी थी की नगर में खुलेआम पोलीथिन उपयोग किया जा रहा है हमनें दुकानों पर अचानक जांच पड़ताल की जिसमें बड़ी संख्या में पोलीथिन जप्त की गई है तथा चालानी कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला गया है हमने पुनः अपील की है पोलीथीन का उपयोग न करें अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। हरीश सोनी सीएमओ नप सांची

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार