प्रकरणों की जांच में तेजी लाकर पीड़ितों को शीघ्र राहत उपलब्ध कराने के निर्देश

नसीमखान
अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अंतर्गत जिला सतर्कता एवं मॉनीटरिंग समिति की बैठक आयोजित

रायसेन,
अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत जिला स्तरीय सतर्कता एवं मानीटरिंग समिति की बैठक कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में माह जनवरी 2025 से जून 2025 तक के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत पीड़ितों को शीघ्र राहत उपलब्ध कराने के लिए प्रकरणों की जांच में तेजी लाकर स्वीकृति की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक श्री पंकज कुमार पाण्डे द्वारा भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में बताया गया कि माह जनवरी 2025 से जून 2025 तक की अवधि में समिति द्वारा स्वीकृत जिले के 243 प्रकरणों में 24425000 रू की राहत राशि स्वीकृत की गई है। बैठक में बताया गया कि पूर्व के भुगतान हेतु लंबित प्रकरणों सहित कुल 223 प्रकरणों में दो करोड़ सात लाख 12 हजार 500 रू की राहत राशि वितरित की गई है तथा 35 प्रकरणों में राशि वितरण की कार्यवाही की जाना है। माह जुलाई 2025 से अगस्त 2025 तक पुलिस विभाग द्वारा 74 प्रकरण तथा अन्य जिलों से इस अवधि में 13 प्रकरण इस प्रकार कुल 122 प्रकरण प्राप्त हुए हैं जिनमें नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। बैठक में अपर कलेक्टर श्री मनोज कुमार उपाध्याय, एएसपी श्री कमलेश कुमार, जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनीटरिंग समिति के सदस्य और संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    धनतेरस से छठ तक त्योहारों की धूम: धर्म और आस्था का संगम, सांची में तैयारियां शुरू

    नसीम खान सांची,,, दीपों के महापर्व दीपावली के साथ ही पर्वों का सिलसिला शुरू होने जा रहा है। धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों को लेकर नगर में…

    कन्या छात्रावास में उत्साह और उमंग के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवसछात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कविता और निबंध के माध्यम से दिखाई अपनी प्रतिभा

    नसीम खानसांची,,,शासकीय अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास सांची में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्रावास की छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धनतेरस से छठ तक त्योहारों की धूम: धर्म और आस्था का संगम, सांची में तैयारियां शुरू

    धनतेरस से छठ तक त्योहारों की धूम: धर्म और आस्था का संगम, सांची में तैयारियां शुरू

    कन्या छात्रावास में उत्साह और उमंग के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवसछात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कविता और निबंध के माध्यम से दिखाई अपनी प्रतिभा

    कन्या छात्रावास में उत्साह और उमंग के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवसछात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कविता और निबंध के माध्यम से दिखाई अपनी प्रतिभा

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास