नसीम खान
सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर परिषद और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया दीप प्रज्वलन
सांची,,,, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाते हुए सांची रेलवे स्टेशन को आकर्षक रूप से सजाया गया और हजारों दीप प्रज्वलित किए गए।
सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में सांची नगर परिषद ने विशेष सहभागिता निभाई। नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत सीएमओ रामलाल कुशवाहा थाना प्रभारी रामविलोचन शर्मा कमलकिशोर पटेल सहित अनेक पार्षदों ने रेलवे स्टेशन पर दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की।
पूर्व पार्षद ने बीमारी को दरकिनार कर जलाया आशीर्वाद का दीप
इसी क्रम में पूर्व पार्षद रतनलाल जायसवाल ने अस्वस्थता के बावजूद अपने प्रतिष्ठान होटल जायसवाल में साथियों के साथ दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर गरीबों को फल वितरित किए गए।
जायसवाल जी ने प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं — गरीब कल्याण, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना सहित अन्य योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं से अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक लाभ पहुंच रहा है।
पूरे सांची नगर में दीपों की रोशनी के साथ सेवा और जनकल्याण का संदेश दिखाई दिया।





