प्रभारी मंत्री श्री पंवार, विधायक डॉ चौधरी सहित जनप्रतिनिधियों ने सहजपुर में एक बगिया मॉ के नाम परियोजना के तहत रौपे फलदार पौधेसेवा पखवाड़ा के तहत श्रमदान कर मंदिर में की साफ-सफाई

नसीमखान सांची, रायसेन

रायसेन,
रायसेन जिले के गैरतगंज जनपद पंचायत के ग्राम सहजपुर में जिले के प्रभारी मंत्री तथा मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री नारायण सिंह पंवार, विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत सिंह मीणा और पूर्व केबीनेट मंत्री श्री रामपाल सिंह द्वारा ‘‘एक बगिया मॉ के नाम‘‘ परियोजना के तहत हितग्राही श्रीमती संध्या यादव के साथ फलदार पौधे रोपित किए गए।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्री पंवार ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने के लिए प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है। एक बगिया मॉ के नाम परियोजना के माध्यम से स्व-सहायता समूह की महिलाओं की निजी कृषि भूमि पर फलोद्यान बगिया बनाने हेतु सरकार महिलाओं को फलदार पौधे, उनकी सुरक्षा हेतु तार-फेसिंग सहित जल की उपलब्धता हेतु राशि प्रदान कर रही है। आज रोपित किए गए पौधे कुछ वर्षो में फल देने लगेंगे जिससे महिलाओं को हर वर्ष आय प्राप्त होगी। प्रभारी मंत्री श्री पंवार ने हितग्राही महिला तथा स्व-सहायता समूह की अन्य सदस्यों से भी संवाद कर पौधों की सुरक्षा और देखभाल करने के लिए कहा। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पांडे, सहायक कलेक्टर श्री कुलदीप पटेल, श्री राकेश शर्मा तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

सेवा पखवाड़ा के तहत जनप्रतिनिधियों ने किया श्रमदानजिले में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत शुक्रवार को जिले के प्रभारी मंत्री श्री नारायण सिंह पंवार, सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, पूर्व केबिनेट मंत्री श्री रामपाल सिंह तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा गैरतगंज में टेकापार स्थित हनुमान मंदिर एवं परिसर में श्रमदान कर साफ-सफाई की। साथ ही नागरिकों से भी अपने घर के आसपास और वार्ड में स्वच्छता बनाए रखने के लिए कहा।

  • editornaseem

    Related Posts

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    नसीमखान सांचीसांची,,,प्रदेश के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं रायसेन जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार ने सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी तथा जिला…

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    नसीमखान सांचीसांची,,,,रविवार देर रात लगभग 11 बजे सांची-विदिशा हाईवे पर होटल अपेक्षा के समीप हुए सड़क हादसे में सांची निवासी ऋषि आचार्य (24 वर्ष), पिता नरेश आचार्य, की दर्दनाक मौत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव