प्रमुख सचिव ने वीसी के माध्यम से की गेहूॅ उपार्जन संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा

नसीमखान
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने जिले में गेहूॅ उपार्जन हेतु सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

रायसेन,
रबी विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर गेहूॅ खरीदी के संबंध में प्रमुख सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की अध्यक्षता में भोपाल तथा नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान प्रमुख सचिव ने भोपाल एवं नर्मदापुरम संभाग में 01 मार्च 2025 से समर्थन मूल्य पर गेहूॅ उपार्जन का कार्य प्रारंभ किए जाने के निर्देश दिए गए। कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित वीसी कक्ष से कलेक्टर श्री अरूण विश्वकर्मा तथा संबंधित अधिकारी वीसी के माध्यम से बैठक में सम्मिलित हुए।
बैठक के उपरांत कलेक्टर श्री अरूण विश्वकर्मा ने जिले में प्रमुख सचिव के निर्देशों के अनुरूप जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूॅ उपार्जन हेतु व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूॅ उपार्जन कार्य 18 अप्रैल 2025 तक चलेगा। उपार्जन केन्द्रों पर एफएक्यू गुणवत्ता का ही गेहूॅ खरीदा जाए। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने उपार्जन केन्द्रों पर गेहूॅ की सफाई हेतु पंखा, छन्ना आदि व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने, किसान भाईयों के लिए छायादार बैठक व्यवस्था, पेयजल आदि सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। किसान पंजीयन की जानकारी लेने पर अवगत कराया गया कि जिले में 20 जनवरी से 117 पंजीयन केन्द्रों में समितियों द्वारा निःशुल्क किसान पंजीयन किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त जिले में एमपी ऑनलाईन के 36, कॉमन सर्विस सेंटर के 141, साईबर कैफे आदि के माध्यम से 50 रू शुल्क के साथ किसान पंजीयन किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त किसान भाई स्वयं के मोबाईल से भी पंजीयन कर सकते हैं।

किसान भाई पंजीयन के समय सही जानकारी दर्ज कराएंकलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभिन्न माध्यमों से किसान भाईयों को अवगत कराएं कि उपार्जन हेतु पंजीयन कराते समय एयरटेल बैंक, जनधन खाता, पेटीएम खाता, संयुक्त खाता व ऋण खाता दर्ज ना कराएं। किसान पंजीयन के समय जिस बैंक खाते को दर्ज किया जाए, वह आधार से जुड़ा होना जरूरी है। जिससे कि फसल उपार्जन के उपरांत शीघ्र जेआईटी पोर्टल के माध्यम से भुगतान संभव हो सके। जिले में किसान पंजीयन का कार्य 31 मार्च 2025 तक किया जाएगा। कलेक्टर श्री अरूण विश्वकर्मा ने किसान भाईयों से अपील की है कि समर्थन मूल्य पर गेहूॅ उपार्जन हेतु किसान भाई अपना पंजीयन शीघ्र करा लें, जिससे कि फसल विक्रय के समय अनावश्यक परेशानियों का सामना ना पड़े। साथ ही उपार्जन केन्द्रों में साफ और गुणवत्तायुक्त गेहूॅ विक्रय हेतु लेकर आएं।

  • editornaseem

    Related Posts

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    नसीमखान सांचीसांची,,,प्रदेश के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं रायसेन जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार ने सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी तथा जिला…

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    नसीमखान सांचीसांची,,,,रविवार देर रात लगभग 11 बजे सांची-विदिशा हाईवे पर होटल अपेक्षा के समीप हुए सड़क हादसे में सांची निवासी ऋषि आचार्य (24 वर्ष), पिता नरेश आचार्य, की दर्दनाक मौत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव