बसंतपुर के ग्रामीणो के साथ धोखे पे धोखा। के एस के पावर प्लांट अपनी लिखित वादों से मुकरे।बसंतपुर बिर्रा

जिला जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़
संवाददाता गिरिजाशंकर देवांगन
के एस के पावर प्लांट द्वारा बसंतपुर में विगत 13 वर्षो से किसानों का 30 एकड़ जमीन अधिग्रहण कर डेम निर्माण कर वर्धा पावर प्लांट को पानी सप्लाई किया जा रहा है। मगर किसानों को आज तक उनकी जमीन का उचित मुआवजा नहीं मिल पाया है। और स्कूल,नल,नाली, एवं नदी में आने जाने के लिए रोड बनाने की जो बात कही गई थी वो आज तक 13 वर्ष गुजर जाने के बाद
भी के एस के पावर प्लांट के प्रबंधक द्वारा कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया।
बसंतपुर के ग्रामीणो द्वारा अपनी 25 सुत्रीय मांगों के लिए 31.12.2024 से 01.01.2025 तक गेट के सामने पानी सप्लाई बंद कर धरने पर बैठे।
धरने का उग्र रूप को देखते हुए बिर्रा टी आई, तहसीलदार, पटवारी, के एस के पावर प्लांट के प्रबंधक एवं ग्रामीणो के बीच 25 सुत्रीय मांगों को लेकर लिखित में समझौता हुआ। के एस के पावर प्लांट के प्रबंधक द्वारा लिखित में दिया गया कि 25 सुत्रीय मांगों को आठ दिनों में समाधान किया जाएगा। और अगर आठ दिनों में समाधान नहीं होने की स्थिति में आगामी कार्य दिवस से ग्रामीणो द्वारा पुनः धरना प्रदर्शन करने हेतु स्वतंत्र रहेंगे। एवं हड़ताल के दौरान संपूर्ण जिम्मेदारी के एस के प्रबंधक की होगी।
लिखित में देने के बाद भी आठ दिवस बीत जाने के बाद भी के एस के पावर प्लांट प्रबंधक के कान में जूं तक नही रेंगा। और ग्रामीणो के 25 सुत्रीय मांगों का कोई समाधान शुरू नहीं किया गया। जिससे ग्रामीण नाराज होकर फिर से दिनांक 09.01.2025 से पुनः गेट के सामने पानी सप्लाई बंद कर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने का निर्णय लिया है।

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार