बसंतपुर पंचायत प्रतिनिधियों का औचक निरीक्षण: स्कूल की हकीकत ने चौंकाया ।

संवाददाता : दिलेश्वर चौहान, जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़)
बसंतपुर ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने प्राथमिक शाला बसंतपुर का औचक निरीक्षण किया, जहां कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।
छात्र-छात्राओं ने बताया कि स्कूल में 6 विषय होने के बावजूद केवल दो विषय की ही पढ़ाई हो रही है। चार विषयों की पढ़ाई शिक्षकों की कमी के कारण पूरी तरह प्रभावित है। बच्चों ने यह भी खुलासा किया कि शिक्षिका उषा मधुकर लगभग एक वर्ष से स्कूल नहीं आ रही हैं और घर बैठे वेतन ले रही हैं।
सबसे गंभीर बात यह रही कि मध्याह्न भोजन बच्चों को केवल एक बार ही दिया जाता है। दोबारा भोजन मांगने पर मना कर दिया जाता है, जिससे बच्चों को आधे पेट रहना पड़ता है।
निरीक्षण के दौरान शिक्षा के स्तर की पोल भी खुल गई। पांचवीं कक्षा के छात्र-छात्राएं जनप्रतिनिधियों के पूछने पर न तो मुख्यमंत्री का नाम बता पाए और न ही जिला एवं ब्लॉक का।
जनप्रतिनिधियों का कहना है कि यह स्थिति बच्चों के भविष्य पर प्रश्नचिह्न खड़ा करती है। उन्होंने शिक्षा विभाग से तत्काल संज्ञान लेकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

  • editornaseem

    Related Posts

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    वेब डेस्क | लाइव खबर इंडिया बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) शिक्षक भर्ती प्रश्नपत्र लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) को बड़ी सफलता मिली है। एजेंसी ने इस बहुचर्चित मामले…

    भाई की हत्या की साजिश में हुई पहचान की भूल, रंजिश के चलते राकेश लोधी को बनाया निशाना; मुख्य आरोपी सहित एक विधि-विरुद्ध बालक हिरासत में

    नसीमखान सांची हार्डवेयर व्यापारी हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी पुलिस गिरफ्त में सांची,,, सांची थाना क्षेत्र के ग्राम मेढ़की में हार्डवेयर व्यापारी राकेश लोधी की हत्या के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    भाई की हत्या की साजिश में हुई पहचान की भूल, रंजिश के चलते राकेश लोधी को बनाया निशाना; मुख्य आरोपी सहित एक विधि-विरुद्ध बालक हिरासत में

    भाई की हत्या की साजिश में हुई पहचान की भूल, रंजिश के चलते राकेश लोधी को बनाया निशाना; मुख्य आरोपी सहित एक विधि-विरुद्ध बालक हिरासत में

    स्वच्छता अभियान के तहत नगर के प्रमुख स्थलों पर चला विशेष सफाई अभियानबस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, स्तूप मार्ग, तहसील कार्यालय सहित कई स्थानों की हुई सफाई

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा