बसस्टैंड परिसर में जमीन से निकले पानी के फव्वारे, हाटबाजार में दुकानदार परेशान

नसीमखान
सांची,,लगातार हो रही भारी बारिश से जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त है, वहीं गुरुवार को हाटबाजार के दिन बसस्टैंड परिसर में अचानक जमीन से पानी के फव्वारे निकलने लगे। यह नजारा देखकर लोग आश्चर्यचकित रह गए और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
गुरुवार को नगर सहित आसपास व दूरदराज के क्षेत्रों से लोग हाटबाजार में रोज़ी-रोटी कमाने विभिन्न सामानों की दुकानें लगाते हैं। नगर परिषद क्षेत्र में हाटबाजार के लिए अलग स्थान न होने से दुकानदार बसस्टैंड परिसर की सड़कों पर दुकानें लगाते हैं। इसी दौरान अचानक सीसी रोड व दुकानों के नीचे से पानी फूटकर निकलने लगा, जिससे दुकानों के स्थान पर पानी भर गया और खरीदी-बिक्री प्रभावित हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि यह पानी आसपास भरे बारिश के पानी के दबाव से निकल रहा है, तो कुछ लोगों का मानना था कि पानी की पाइपलाइन फूट गई होगी। वहीं कई लोगों ने सीसी रोड की घटिया निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए।
बहरहाल, पानी निकलने से दुकानदारों को अपनी दुकानें लगाने में दिक्कत उठानी पड़ी और बाजार का माहौल अव्यवस्थित रहा।

  • editornaseem

    Related Posts

    धनतेरस से छठ तक त्योहारों की धूम: धर्म और आस्था का संगम, सांची में तैयारियां शुरू

    नसीम खान सांची,,, दीपों के महापर्व दीपावली के साथ ही पर्वों का सिलसिला शुरू होने जा रहा है। धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों को लेकर नगर में…

    कन्या छात्रावास में उत्साह और उमंग के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवसछात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कविता और निबंध के माध्यम से दिखाई अपनी प्रतिभा

    नसीम खानसांची,,,शासकीय अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास सांची में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्रावास की छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धनतेरस से छठ तक त्योहारों की धूम: धर्म और आस्था का संगम, सांची में तैयारियां शुरू

    धनतेरस से छठ तक त्योहारों की धूम: धर्म और आस्था का संगम, सांची में तैयारियां शुरू

    कन्या छात्रावास में उत्साह और उमंग के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवसछात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कविता और निबंध के माध्यम से दिखाई अपनी प्रतिभा

    कन्या छात्रावास में उत्साह और उमंग के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवसछात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कविता और निबंध के माध्यम से दिखाई अपनी प्रतिभा

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास