बेजुबान घायल पशुओं से बेखबर पशु चिकित्सालय

नसीमखान सांची
सांची,, नगर में स्थापित पशु चिकित्सालय का उद्देश्य पशुओं को उपचार उपलब्ध कराना था, लेकिन हकीकत यह है कि सड़कों पर रोज़ाना घायल और तड़पते बेजुबान पशु भटकते रहते हैं और चिकित्सालय के जिम्मेदार उनकी सुध तक नहीं लेते।
नगर और राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ी संख्या में आवारा पशु सड़कों पर बैठे रहते हैं। आए दिन तेज़ रफ्तार वाहनों की चपेट में आकर ये पशु गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं, लेकिन उपचार के अभाव में तड़पते-भटकते हुए मौत को गले लगाने को मजबूर हो जाते हैं। हाल ही में एक सांड गंभीर रूप से घायल होकर लंगड़ाता फिर रहा था, जिसके घावों में कीड़े तक पड़ चुके थे। नगरवासियों ने स्वयं पहल कर विदिशा से निजी चिकित्सक बुलाकर उसका इलाज कराया, लेकिन सांची का पशु चिकित्सालय इस दौरान पूरी तरह मौन बना रहा।
इसी बीच सरचंपा गांव में लडय्यों के हमले में लगभग 40 से अधिक बकरी, गाय और भैंस घायल हो गए। जैसे ही मामला सामने आया, चिकित्सालय के सहायक पशु चिकित्सक शुभम मिश्रा मौके पर पहुंचे और उपचार किया। इस पर सहायक पशु चिकित्सक सुरभि बुनकर का कहना है कि “हमें घायल सांड की सूचना नहीं मिली, सूचना मिलती तो हम उसका भी उपचार करते, अब हम स्वयं सांड को ढूंढकर इलाज शुरू करेंगे।”
लेकिन बड़ा सवाल यह है कि —जब बसस्टैंड परिसर सहित नगर की मुख्य सड़कों पर रोज़ घायल पशु भटकते हैं, तो क्या पशु चिकित्सालय के जिम्मेदारों को यह दिखाई नहीं देता?
नगर के बीचोंबीच स्थित चिकित्सालय को घायल पशुओं की सुध लेने के लिए भी सूचना का इंतज़ार क्यों करना पड़ता है?
यह स्थिति साफ़ तौर पर पशु चिकित्सालय की गंभीर लापरवाही और संवेदनहीनता को दर्शाती है। जब आवारा और घायल पशु सड़कों पर खुलेआम भटक रहे हैं, तब भी चिकित्सक आंख मूंदकर बैठे रहें तो सवाल उठना लाज़मी है कि आखिर पशु चिकित्सालय की जरूरत ही किसलिए?
नगरवासियों की मांग है कि पशु विभाग तत्काल सक्रिय होकर घायल बेजुबान पशुओं के लिए आपातकालीन उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करे, वरना विभाग की यह लापरवाही न सिर्फ़ पशुओं के लिए बल्कि सड़क सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा बन सकती है।

  • editornaseem

    Related Posts

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    नसीम खानसांची,,, दीपावली के प्रमुख त्योहार को देखते हुए नगर की विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए 33 केवी आमखेड़ा फीडर पर मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा।जानकारी के अनुसार दिनांक 01/11/26…

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    नसीम खानसांची ,,,आज नगर में लौह पुरुष बल्लभ भाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई इस अवसर पर बडी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।जानकारी के अनुसार आज सांची…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई