भारत सरकार के संयुक्त सचिव तथा एनईएसटीएस आयुक्त श्री अजीत कुमार श्रीवास्तव ने गॉवों में आदि सेवा केन्द्रों का किया भ्रमण

नसीमखान सांची, रायसेन
जिले के चिलवाहा, कमका, नयापुरा तथा रतनपुर में मॉडल विलेज एक्शन प्लॉन के संबंध में ग्रामीणों से की चर्चा
ग्राम रतनपुर में विशेष ग्राम सभा में हुए शामिल, नशामुक्ति और स्वच्छता की दिलाई शपथ

रायसेन,
जनजातीय बाहुल्य ग्रामों में नागरिकों, प्रशासनिक तथा सामुदायिक संस्थाओं को सशक्त बनाने, विकास कार्यों की योजना बनाने तथा योजनाओं के संतृप्तिकरण के लिए भारत सरकार द्वारा आदि कर्मयोगी अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव तथा राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति के आयुक्त श्री अजीत कुमार श्रीवास्तव द्वारा रायसेन जिले के चिन्हित ग्राम चिलवाहा, कमका, रतनपुर और नयापुरा का भ्रमण कर ग्रामीणों से आदि कर्मयोगी अभियान के तहत मॉडल विलेज एक्शन प्लॉन के संबंध में चर्चा की। ग्रामीणों द्वारा विशेष रूप से महिलाओं द्वारा गांव के विकास हेतु जरूरी कार्यो तथा गांव की समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराने पर संयुक्त सचिव ने उनकी सराहना की।
संयुक्त सचिव श्री अजीत कुमार श्रीवास्तव ने आदि सेवा केंद्र में ग्रामीणों से संवाद के दौरान सरकार की कौन-कौन सी योजनाओं का लाभ मिल रहा है, गांव के विकास के लिए कौन-कौन से कार्य किए जाने चाहिए और उनमें प्राथमिकता वाले कार्यो के बारे में पूछा। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि अब गांव के विकास की योजना गांव में ग्रामवासियों द्वारा ही बनाई जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि आदि सेवा केन्द्र भवन की दीवार पर विभिन्न अधिकारियों के नाम और मोबाइल नम्बर लिखे हैं, यह अधिकारी नियमित रूप से गांव का भ्रमण करेंगे। ग्रामीण किसी प्रकार की कठिनाई या समस्या होने पर संबंधित अधिकारी को बताएं। संयुक्त सचिव द्वारा ग्रामीणों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा तथा उपस्थित अधिकारियों को निराकरण हेतु दिशा-निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान भारत सरकार तथा प्रदेश सरकार के अधिकारीगण, अपर कलेक्टर श्री मनोज कुमार उपाध्याय, एसडीएम श्री मनीष शर्मा तथा जनजातीय कार्य विभाग के जिला संयोजक श्री सीपी सोनी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ग्राम रतनपुर में विशेष ग्राम सभा में हुए शामिलभारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव तथा राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति के आयुक्त श्री अजीत कुमार श्रीवास्तव तथा अन्य अधिकारी ग्राम रतनपुर में आयोजित विशेष ग्राम सभा में सम्मिलित हुए। संयुक्त सचिव द्वारा ग्रामीणों के साथ मॉडल विलेज एक्शन प्लॉन के बारे में विस्तार से चर्चा की गई तथा आदि कर्मयोगी अभियान के उद्देश्यों के बारे में बताया गया। साथ ही ग्रामीणों से संवाद कर सरकार की योजनाओं का लाभ मिलने और समस्याओं के बारे में चर्चा की। संयुक्त सचिव श्री अजीत कुमार श्रीवास्तव द्वारा ग्राम सभा में उपस्थित सभी ग्रामीणों को नशामुक्त समाज और गांव का निर्माण करने तथा स्वच्छता बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर परभारत सरकार तथा प्रदेश सरकार के अधिकारीगण, अपर कलेक्टर श्री मनोज कुमार उपाध्याय, एसडीएम श्री मनीष शर्मा तथा जनजातीय कार्य विभाग के जिला संयोजक श्री सीपी सोनी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    नसीमखान सांचीसांची,,,प्रदेश के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं रायसेन जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार ने सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी तथा जिला…

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    नसीमखान सांचीसांची,,,,रविवार देर रात लगभग 11 बजे सांची-विदिशा हाईवे पर होटल अपेक्षा के समीप हुए सड़क हादसे में सांची निवासी ऋषि आचार्य (24 वर्ष), पिता नरेश आचार्य, की दर्दनाक मौत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव