भोजपुर में आराध्य शिव के गीतों से बहेगी भक्ति रस की पावन गंगातीन दिवसीय “महादेव“ भोजपुर महोत्सव 26 फरवरी से

नसीमखान


लोकगायन-नृत्य, कवि सम्मेलन के साथ अंतिम दिन अरूणिता कुंजीलाल और नचिकेत लेले देंगे प्रस्तुति

रायसेन,
मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन रायसेन के सहयोग से महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर प्रतिवर्षानुसार भोजपुर स्थित विश्व प्रसिद्ध शिव मंदिर प्रांगण में “महादेव“ भोजपुर महोत्सव 26 से 28 फरवरी, 2025 तक आयोजित किया जाएगा। महोत्सव में लोक गीत, संगीत और नृत्य के सांस्कृतिक स्वरूपों में भगवान शिव की महिमा दर्शायी जायेगी। कार्यक्रम प्रतिदिन सायं 6ः30 बजे से शुरू होगा, जिसमें श्रोताओं का प्रवेश निःशुल्क रहेगा।
संचालक, संस्कृति श्री एनपी नामदेव ने बताया कि तीन दिवसीय समारोह में आराध्य शिव के गीत-संगीत से भक्ति रस की पावन गंगा बहेगी। प्रतिष्ठित आयोजन की पहली शाम में श्री शिव भाई गुप्ता खरगोन का लोकगायन होगा, इसके बाद श्री अभिलाष चौबे सागर का बधाई लोकनृत्य एवं सुश्री हीरामणि वर्मा और उज्जैन के मटकी लोकनृत्य की प्रस्तुति होगी। अंतिम प्रस्तुति में सुप्रसिद्ध सितार वादक और गायक श्री ऋषभ रिखीराम शर्मा दिल्ली का भक्ति वादन होगा।
महोत्सव की दूसरी शाम यानी 27 फरवरी, 2025 को ताल वाद्यकचहरी में श्री अंशुल प्रताप सिंह एवं साथी, भोपाल शिव तांडव की प्रस्तुति देंगे। इसके बाद अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सर्वश्री डॉ. हरिओम पंवार, सुश्री अनामिका अम्बर, श्री विष्णु सक्सेना, श्री बलराम श्रीवास्तव, सुश्री मेधा, श्री अमन अक्षर और श्री लक्ष्मण नेपाली अपनी कविताओं से श्रोताओं को भक्ति रस में भिगो देंगे। महोत्सव की तीसरी और अंतिम शाम 28 फरवरी, 2025 को लोकगायन और सुगम संगीत से सजेगी। पहली सभा में श्री राजकुमार ठाकुर सागर का लोकगायन होगा। इसके बाद गणगौर लोकनृत्य श्री संजय महाजन, बड़वाह एवं बरेदी-नौरता लोकनृत्य की प्रस्तुति श्री अमित घारू, सागर द्वारा दी जाएगी। समारोह का मुख्य आकर्षण पार्श्व गायिका सुश्री अरूणीता कुंजीलाल और नचिकेत लेले एवं ग्रुप, मुम्बई द्वारा सुगम संगीत की प्रस्तुति होगी।भोजपुर महोत्सव में प्रस्तुति देने वाले ऋषभ शर्मा पहले सितार वादक हैं जिन्हें संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति बिडेन, प्रथम महिला जिल बिडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस द्वारा, राष्ट्रपति द्वारा आयोजित दिवाली कार्यक्रम के लिए व्हाइट हाउस में एकल प्रदर्शन के लिए आमंत्रित किया गया। ऋषभ अपनी पीढ़ी के एकमात्र सितार वादक हैं, जिन्होंने ह्यूस्टन टेक्सास के एनजीआर स्टेडियम में 60,000 से अधिक लोगों के सामने तथा घर पर 500 मिलियन से अधिक लाइव दर्शकों के सामने एकल सितार वादन किया है। ऋषभ ने पिछले वर्ष दुनिया भर में “मानसिक स्वास्थ्य के लिए सितार“ यात्रा की थी, जिसमें भारत, अमेरिका, कनाडा और दक्षिण अमेरिका में कई शो शामिल थे। ऋषभ इंस्टाग्राम और क्लबहाउस पर साप्ताहिक रूप से लाइव होते हैं और दर्शकों का मनोरंजन करते हुए रील्स बनाते हैं, जिन्हें अक्सर लाखों बार देखा जाता है। ऋषभ ने वुडस्टॉक 50 रीयूनियन (वुडस्टॉक महोत्सव के 50 वर्ष) में प्रस्तुति देकर महान पंडित रविशंकर को श्रद्धांजलि दी। वर्ष 2020 में उन्होंने ’सितार फॉर मेंटल हेल्थ’ की स्थापना की, जिसका उद्देश्य संगीत चिकित्सा के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है। ऋषभ ऑनलाइन दर्शकों को निःशुल्क संगीत चिकित्सा प्रदान करते हैं और मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों के साथ मिलकर मानसिक स्वास्थ्य के लिए एक व्यापक पद्धति विकसित करते हैं।

  • editornaseem

    Related Posts

    कन्या छात्रावास में उत्साह और उमंग के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवसछात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कविता और निबंध के माध्यम से दिखाई अपनी प्रतिभा

    नसीम खानसांची,,,शासकीय अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास सांची में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्रावास की छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक…

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    नसीम खानसांची,,, दीपावली के प्रमुख त्योहार को देखते हुए नगर की विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए 33 केवी आमखेड़ा फीडर पर मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा।जानकारी के अनुसार दिनांक 01/11/26…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कन्या छात्रावास में उत्साह और उमंग के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवसछात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कविता और निबंध के माध्यम से दिखाई अपनी प्रतिभा

    कन्या छात्रावास में उत्साह और उमंग के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवसछात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कविता और निबंध के माध्यम से दिखाई अपनी प्रतिभा

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत