मकानों पर गुजरते बिजली तारों से बढ़ा खतरा, नगर परिषद ने विद्युत मंडल को चेताया।

नसीमखान सांची
सांची। नगर परिषद प्रशासन ने मकानों के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइनों को लेकर विद्युत मंडल को कई बार चेताया, लेकिन लापरवाही बरती जा रही है। हाल ही में एक ही परिवार के सात सदस्य करंट की चपेट में आए थे, जबकि हेडगेवार कॉलोनी में एक युवक की मौत हो चुकी है।
नगर परिषद ने बताया कि बार-बार सूचना एवं पत्राचार करने के बावजूद मंडल अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। जबकि पत्राचार की प्रति कलेक्टर अनुविभागीय अधिकारी आयुक्त नगरीय प्रशासन विभाग तक भेजी गई थी बावजूद इसके बिजली तार मकानों के ऊपर से नहीं हटाये जा सके जिससे दुखद करंट लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं परिषदप्रशासन का कहना है कि बिजली लाइनें एवं खंभे विद्युत मंडल के अधीन हैं, जबकि परिषद केवल स्ट्रीट लाइट व्यवस्था का संचालन करती है। इसके बावजूद मंडल कर्मचारी स्ट्रीट लाइट लाइन से घरेलू कनेक्शन देकर उपभोक्ताओं से वसूली कर रहे हैं, जिससे आर्थिक भार नगर परिषद पर पड़ रहा है।
सीएमओ रामलाल कुशवाह ने कहा कि नगर में जर्जर बिजली लाइनें लोगों की जान के लिए खतरा बनी हुई हैं। परिषद प्रशासन ने मंडल अधिकारियों से तारों को मकानों से हटाकर सुरक्षित व्यवस्था बनाने की मांग की है। परिषद द्वारा ऐसे अवैध कनेक्शनों की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कराई जाएगी।
बहरहाल बिजली की जर्जर लाइन तत्काल मकानों से हटाने की आवश्यकता है जिससे लोगों की जान सुरक्षित रह सके ।

  • editornaseem

    Related Posts

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    नसीम खानसांची,,, दीपावली के प्रमुख त्योहार को देखते हुए नगर की विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए 33 केवी आमखेड़ा फीडर पर मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा।जानकारी के अनुसार दिनांक 01/11/26…

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    नसीम खानसांची ,,,आज नगर में लौह पुरुष बल्लभ भाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई इस अवसर पर बडी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।जानकारी के अनुसार आज सांची…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई