मण्डीदीप नगर में मानव जीवन और महत्वपूर्ण लोक सम्पत्तियों की सुरक्षा हेतु कलेक्टर श्री दुबे द्वारा आदेश पारित

नसीमखान
भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के तहत पारित किया गया आदेश

रायसेन,
जिले के औद्योगिक क्षेत्र कस्बा मण्डीदीप में कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर तथा जिला दण्डाधिकारी श्री अरविंद दुबे द्वारा मण्डीदीप में स्थित विभिन्न महत्वपूर्ण लोक सम्पत्तियों तथा मानव जीवन को किसी भी प्रकार से खतरा न हो, इसको रोकने के लिए भारतीय नागरिक संहिता 2023 की धारा 163 के तहत आदेश पारित किया गया है। पारित आदेश के तहत मण्डीदीप कस्बा क्षेत्र में कोई भी मकान मालिक जो अपना मकान या उसका कोई भाग किराए पर देते हैं तो वह ऐसा करने के एक सप्ताह के भीतर किराएदार अथवा पेइंगगेस्ट का विवरण निर्धारित प्रारूप में भरकर थाने पर या मप्र पुलिस सिटिजन पोर्टल पर आवश्यक रूप से दिया जाएगा। पूर्व से रह रहे किराएदार या नौकर का विवरण भी निर्धारित प्रारूप में भरकर 15 दिवस के भीतर संबंधित थाने पर या मप्र पुलिस सिटिजन पोर्टल पर आवश्यक रूप से देने के आदेश दिए गए हैं।
इसी प्रकार किसी भी व्यक्ति का घरेलू नौकर या उनका सहायक का विवरण निर्धारित प्रारूप में आवश्यक रूप से थाने पर या मप्र सिटिजन पोर्टल पर दिया जाना आवश्यक है। होटल, लॉज, धर्मशाला, रिसोर्ट, गेस्ट हाउस के प्रबंधक मालिक उनके यहां ठहरने वाले व्यक्तियों का व्यक्तिगत विवरण पूर्ण रूप से रजिस्टर में दर्ज करने व इसकी जानकारी निर्धारित प्रारूप में आवश्यक रूप से संबंधित थाने में देने के भी आदेश दिए गए हैं। ठेकेदार, भवन निर्माणकर्ता, निर्माण कार्य में लगे मजदूर तथा कारीगरों का विवरण भी निर्धारित प्रारूप में आवश्यक रूप से संबंधित थाने में दिए जाने के आदेश दिए गए हैं। इनके अतिरिक्त कोई भी ट्रेवल्स एजेन्सी अपने वाहन को किसी को भी किराए पर देने के पूर्व उसकी पहचान की तस्दीक करने, संबंधित की पहचान पत्र की छायाप्रति अपने पास संधारित करने और आवश्यक पहचान स्थापित होने के बाद ही वाहन दिए जाने के आदेश दिए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि जिले के कस्बा मण्डीदीप औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण बाहर के व्यक्तियों का काफी संख्या में रोजगार एवं व्यवसाय हेतु लगातार आवागमन होता रहता है। कई बार इनकी आड़ में आपराधिक तत्वों का आवागमन एवं निवास भी होता है। जिनका अपराध में संलिप्त रहकर जान-माल के नुकसान होने जैसी स्थिति बनी रहती है। कई बार आतंकवादी एवं कट्टरपंथी संगठन तथा अवैध प्रवासी भी आकर निवास करते हैं। इसलिए कस्बा मण्डीदीप में आवासों में किराये से पेइंगगेस्ट के रूप में रहने वाले व्यक्तियों, यहां पर आवासरत लोगों के घरों में काम करने वाले नौकर-चाकर एवं अन्य निवास की जगहों पर रहने वाले व्यक्तियों की जानकारी पुलिस प्रशासन को होना आवश्यक है। साथ ही कस्बा मण्डीदीप में आने वाले यात्रियों जो कि शहर के विभिन्न होटल, लॉज, धर्मशाला, रिसोर्ट, गेस्ट हाउस जैसे प्रतिष्ठानों में ठहरते हैं इनकी निर्धारित प्रोफार्मानुसार संधारित किया जाना आवश्यक है। जिसके दृष्टिगत कलेक्टर श्री दुबे द्वारा यह आदेश भारतीय नागरिक संहिता 2023 की धारा 163 के तहत एक पक्षीय रूप से पारित किया गया है। यह आदेश सम्पूर्ण नगर मण्डीदीप की राजस्व सीमाओं में प्रभावी होगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा तथा आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगा।

  • editornaseem

    Related Posts

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    नसीम खानसांची,,, दीपावली के प्रमुख त्योहार को देखते हुए नगर की विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए 33 केवी आमखेड़ा फीडर पर मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा।जानकारी के अनुसार दिनांक 01/11/26…

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    नसीम खानसांची ,,,आज नगर में लौह पुरुष बल्लभ भाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई इस अवसर पर बडी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।जानकारी के अनुसार आज सांची…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई