मदागन तालाब पानी निकासी हेतु डाले बड़े बड़े पाइप।

नसीम खान संपादक
सांची,,, घरों में पानी घुसने से रोकने स्थानीय प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है आज शहर के बीचोंबीच स्थित मदागन तालाब पानी निकासी को लेकर बड़े बड़े पाइप डले।
जानकारी के अनुसार शहर के बीचोंबीच स्थित मदागन तालाब जिसमें पूरे शहर का पानी पहुंचता है तथा ओवरफ्लो छोटा रहने से पानी निकासी नहीं हो पाती थी जिससे आबादी वाले क्षेत्र में लोगों ने कच्ची पार पर अपना कब्जा जमाते हुए भवन निर्माण कर डाले जिससे पार हर वर्ष फूट जाती थी तब आबादी वाले क्षेत्र वार्ड नं 5 – एवं 15 में रामलीला सड़क सहित घरों में पानी भर जाता था जिससे लोगों का लाखों रुपए का घरेलू सामान का नुक़सान होता था इतना ही नहीं इस तालाब में पूरे पठारी क्षेत्र के सेफ्टिक टैंक की गंदगी भी रहती है जिससे लोगों के घरों में बदबू के साथ ही बीमारी फैलने का अंदेशा भी बढ़ जाता है इस गंभीर समस्या के समाधान की दिशा में प्रशासन ने तालाब के ओवर फिलो के समीप ही सड़क खुदाई कर बड़े बड़े सीमेंट पाइप डाल दिये गये है जिससे अब घरों सहित अस्पताल में पानी भरने की समस्या से छुटकारा मिल सकेगा । तथा लोग सुरक्षित रह सकेंगे ।तेज बारिश के चलते लगातार पानी निकासी हेतु कार्य जोर जोर से चलाये जा रहें हैं । इस मामले में नगर परिषद सीएमओ हरीश सोनी ने बताया कि नगर की यह सबसे बड़ी समस्या थी तालाब के पानी निकासी व्यवस्था हेतु बड़े बड़े पाइप डाल दिये गये है अब तालाब का पानी ओवर होते ही इन पाइप से निकल जायेगा ।हम लगातार पानी भराव रोकने गंभीरता से कार्य कर रहे हैं तथा शीघ्र ही हम हेडगेवार कालोनी में भी पानी निकासी व्यवस्था कर लेंगे जिसमे नागरिकों को घरों में पानी भरने से छुटकारा मिल जाएगा । हमने लोगों से भी अपील की है कहीं कोई समस्या बारिश में आती है तो हमें तत्काल सूचित करें जिससे हम समय रहते समस्या का समाधान कर सके।

  • editornaseem

    Related Posts

    कृषि विभाग ने लगाई जागरूकता चौपाल, किसानों को दी नरवाई प्रबंधन की जानकारीखेत बचाओ अभियान के तहत प्राकृतिक खेती और आगामी फसलों की तैयारी पर किया जागरूक

    नसीम खानसांची,,,कृषि विभाग सांची द्वारा खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत ग्राम मऊ पथरई में जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को नरवाई प्रबंधन, प्राकृतिक खेती तथा आगामी फसलों…

    उचेर मंडल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य संचलन निकलापूर्ण गणवेश में कदमताल मिलाते हुए सैकड़ों स्वयंसेवकों ने दिया अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का संदेश

    नसीम खानसांची,,, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड सांची के मंडल उचेर में भव्य संचलन निकाला गया। संचलन में सैकड़ों स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में शामिल हुए। कदमताल मिलाते हुए स्वयंसेवकों ने अनुशासन,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कृषि विभाग ने लगाई जागरूकता चौपाल, किसानों को दी नरवाई प्रबंधन की जानकारीखेत बचाओ अभियान के तहत प्राकृतिक खेती और आगामी फसलों की तैयारी पर किया जागरूक

    कृषि विभाग ने लगाई जागरूकता चौपाल, किसानों को दी नरवाई प्रबंधन की जानकारीखेत बचाओ अभियान के तहत प्राकृतिक खेती और आगामी फसलों की तैयारी पर किया जागरूक

    उचेर मंडल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य संचलन निकलापूर्ण गणवेश में कदमताल मिलाते हुए सैकड़ों स्वयंसेवकों ने दिया अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का संदेश

    उचेर मंडल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य संचलन निकलापूर्ण गणवेश में कदमताल मिलाते हुए सैकड़ों स्वयंसेवकों ने दिया अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का संदेश

    कलेक्टर श्री सिसोनिया ने बेगमगंज में निर्माणाधीन सांदीपनि विद्यालय का किया निरीक्षणसेमरी जलाशय जल शोधन केंद्र का भी लिया जायजा

    कलेक्टर श्री सिसोनिया ने बेगमगंज में निर्माणाधीन सांदीपनि विद्यालय का किया निरीक्षणसेमरी जलाशय जल शोधन केंद्र का भी लिया जायजा

    कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया ने मरखेड़ा टप्पा में शासकीय राशन दुकान का किया निरीक्षणपात्र हितग्राहियों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

    कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया ने मरखेड़ा टप्पा में शासकीय राशन दुकान का किया निरीक्षणपात्र हितग्राहियों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

    स्वामित्व योजना से हितग्राही उमेश को सम्पत्ति का मिला कानूनी अधिकार, दूर हुई चिंतारजिस्ट्री मिलने से बढ़ा भरोसा, अब अपनी संपत्ति को लेकर निश्चिंत हैं उमेश

    स्वामित्व योजना से हितग्राही उमेश को सम्पत्ति का मिला कानूनी अधिकार, दूर हुई चिंतारजिस्ट्री मिलने से बढ़ा भरोसा, अब अपनी संपत्ति को लेकर निश्चिंत हैं उमेश

    कलेक्टर श्री सिसोनिया ने आंगनवाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण

    कलेक्टर श्री सिसोनिया ने आंगनवाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण