महंगाई और भ्रष्टाचार के विरोध में कांग्रेसियों का जोरदार प्रदर्शनरैली निकालकर भाजपा सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, जीसी गौतम व प्रभात चावला ने साधा निशाना

नसीम खान
सांची,,, लगातार बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार एवं आमजन से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर गुरुवार को सांची ब्लॉक कांग्रेस के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नगर में जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में पोस्टर लेकर रैली निकाली और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
जानकारी के अनुसार देशव्यापी कांग्रेस के प्रदर्शन के आह्वान पर सांची ब्लॉक कांग्रेस के तत्वावधान में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता एकत्रित हुए। रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई बस स्टैंड स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं को संबोधित किया गया।
इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. जीसी गौतम ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं के दाम बढ़ने से गरीब और मध्यम वर्ग परेशान है। उन्होंने कहा कि सरकार को जनता की समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए और महंगाई पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए। उन्होंने भ्रष्टाचार एवं अव्यवस्थाओं को लेकर भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आमजन को अपने काम के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
रायसेन नगर पालिका परिषद के नेता प्रतिपक्ष प्रभात चावला ने भाजपा सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकारों में भ्रष्टाचार और लूट-खसोट चरम पर पहुंच गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिरों में भी चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं तथा आस्था के साथ खिलवाड़ हो रहा है। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है।
चावला ने कहा कि महंगाई चरम पर है और त्योहारों के समय भी आम आदमी राहत की उम्मीद कर रहा है, लेकिन केंद्र और प्रदेश सरकारें इस दिशा में गंभीर दिखाई नहीं दे रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकारें दो इंजन की सरकार होने का दावा करती हैं, लेकिन महंगाई से गरीब परिवारों को राहत नहीं मिल पा रही है। उन्होंने सांची क्षेत्र में भी भ्रष्टाचार एवं अवैध गतिविधियों को लेकर सवाल उठाए और कहा कि जनता की गाढ़ी कमाई का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अंकित मेहतो, इंद्रेश राठौर, राम अवतार, शकील पटेल, लाडले भाई, आशीष राजपूत, मुशर्रफ कुरैशी, इशाक भाई, प्रहलाद गजरा, लोधी, अरमान अली, भूरा शर्मा, सोनू जैन, डालचंद साहू, बबलू पठान, रवि, जितेंद्र, नारायण सिंह राजपूत, बंटी जैन, अमृतलाल नरवारे, पुरुषोत्तम लोधी, वसीम कुरैशी, ऊधम सिंह ठाकुर, डालचंद अहिरवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रैली के समापन के बाद कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और कार्यक्रम का समापन किया।
कांग्रेस ने कहा—महंगाई और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जनता की आवाज लगातार उठाई जाएगी।

  • editornaseem

    Related Posts

    आजीविका मिशन के तहत जिला स्तरीय राखी मेला सम्पन्नस्वसहायता समूह की महिलाओं ने प्रदर्शित किए हस्तनिर्मित उत्पाद, आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ाया कदम

    नसीम खानसांची,,,आजीविका मिशन के अंतर्गत सांची नगर के गार्डन में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय राखी मेले का गुरुवार को समापन हुआ। मेले में स्वसहायता समूहों से जुड़ी ग्रामीण क्षेत्र…

    बढ़ती महंगाई ने त्योहारों की मिठास की फीकी, नगर अंधेरे मेंसब्जी-दाल से लेकर किराया और दवाओं तक महंगाई की मार, मुख्य मार्ग की स्ट्रीट लाइटें भी पड़ीं बंद

    नसीम खान बढ़ती महंगाई ने त्योहारों की मिठास की फीकी, नगर अंधेरे मेंसब्जी-दाल से लेकर किराया और दवाओं तक महंगाई की मार, मुख्य मार्ग की स्ट्रीट लाइटें भी पड़ीं बंदसांची,,,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आजीविका मिशन के तहत जिला स्तरीय राखी मेला सम्पन्नस्वसहायता समूह की महिलाओं ने प्रदर्शित किए हस्तनिर्मित उत्पाद, आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ाया कदम

    आजीविका मिशन के तहत जिला स्तरीय राखी मेला सम्पन्नस्वसहायता समूह की महिलाओं ने प्रदर्शित किए हस्तनिर्मित उत्पाद, आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ाया कदम

    महंगाई और भ्रष्टाचार के विरोध में कांग्रेसियों का जोरदार प्रदर्शनरैली निकालकर भाजपा सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, जीसी गौतम व प्रभात चावला ने साधा निशाना

    महंगाई और भ्रष्टाचार के विरोध में कांग्रेसियों का जोरदार प्रदर्शनरैली निकालकर भाजपा सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, जीसी गौतम व प्रभात चावला ने साधा निशाना

    बढ़ती महंगाई ने त्योहारों की मिठास की फीकी, नगर अंधेरे मेंसब्जी-दाल से लेकर किराया और दवाओं तक महंगाई की मार, मुख्य मार्ग की स्ट्रीट लाइटें भी पड़ीं बंद

    बढ़ती महंगाई ने त्योहारों की मिठास की फीकी, नगर अंधेरे मेंसब्जी-दाल से लेकर किराया और दवाओं तक महंगाई की मार, मुख्य मार्ग की स्ट्रीट लाइटें भी पड़ीं बंद

    उफनती नदी के बीच स्कूल पहुंच रहे मासूम, कंधे पर किताबों का बोझ और जान का खतरा

    मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार—10 बाइक बरामद

    मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार—10 बाइक बरामद

    ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस, अखाड़ों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

    ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस, अखाड़ों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब