महाबोधि महोत्सव में शामिल होंगे पंचायत एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्रीसारिपुत्र और महामोद्गलायन की पवित्र अस्थियों की होगी विशेष पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तीन ट्रेनों के सांची स्टेशन पर स्टॉपेज

नसीम खान
सांची,,,ऐतिहासिक एवं विश्व प्रसिद्ध बौद्ध नगरी सांची में 28 एवं 29 नवंबर को वार्षिक बौद्ध एवं महाबोधि महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के प्रथम दिन भगवान बुद्ध के परम शिष्यों सारिपुत्र एवं महामोद्गलायन की पवित्र अस्थियों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी। इस विशेष धार्मिक आयोजन में मध्यप्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल और लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी शामिल होंगे। वहीं पूर्व पुलिस महानिदेशक श्रीमती अनुराधा शंकर सिंह भी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट रोहित सिसोनिया विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
जानकारी के अनुसार प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी महोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जाएगा। प्रथम दिन महाबोधि सोसायटी के प्रमुख बिहाराधिपति वानगल उपतिस्स नायक थैरो एवं सांची महाबोधि सोसायटी प्रमुख वानगल विमलतिस्स नायक थैरो तथा जिला प्रशासन के तत्वावधान में भगवान बुद्ध के परम शिष्यों सारिपुत्र एवं महामोद्गलायन की पवित्र अस्थियों को तलघर से सम्मानपूर्वक बाहर लाया जाएगा। इसके बाद बौद्ध मंदिर में विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना होगी। पूजा के उपरांत पवित्र अस्थियों को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ रखा जाएगा। इसके बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पवित्र अस्थियों की स्तूपों की परिक्रमा कराई जाएगी, जिसमें देश-विदेश से बड़ी संख्या में बौद्ध श्रद्धालु शामिल होंगे। इस विशेष अवसर पर स्तूप परिसर में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा।
जम्बूद्वीप पार्क में सजेगी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की महफिल
महोत्सव के दूसरे दिन 29 नवंबर को जम्बूद्वीप पार्क में विभिन्न देशों से आए कलाकार अपनी कला एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे। इस दौरान अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें देश-विदेश की कला, संस्कृति और बौद्ध परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तीन ट्रेनों का स्टॉपेज
महोत्सव में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की आवागमन सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा दो दिनों के लिए तीन ट्रेनों का सांची रेलवे स्टेशन पर दो-दो मिनट का अस्थायी ठहराव निर्धारित किया गया है। इनमें चेन्नई-नई दिल्ली एवं नई दिल्ली-चेन्नई एक्सप्रेस तथा कोरबा-अमृतसर एवं अमृतसर-कोरबा एक्सप्रेस सहित अन्य निर्धारित ट्रेनों के स्टॉपेज की व्यवस्था की गई है।
महोत्सव के लिए सांची को संवारा, व्यवस्थाओं में जुटा प्रशासन
महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन, स्थानीय प्रशासन एवं महाबोधि सोसायटी द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नगर को सजाया-संवारा गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग द्वारा लंबे समय से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें भी शुरू कर दी गई हैं, जिससे नगर रोशनी से जगमगा उठा है। वहीं मार्ग पर साफ-सफाई और पानी के छिड़काव का कार्य लगातार जारी है। नगर परिषद प्रशासन भी स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने में जुटा हुआ है। स्वच्छता कर्मचारियों द्वारा लगातार अपनी सेवाएं दी जा रही हैं।
देश-विदेश से हजारों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संगठन भी सक्रिय हो गए हैं। इनके द्वारा श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क पेयजल एवं भोजन व्यवस्था की तैयारियां की जा रही हैं।
दो दिनों तक सांची में बौद्ध आस्था, परंपरा और अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक विरासत का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।

  • editornaseem

    Related Posts

    कलेक्टर श्री सिसोनिया ने संविधान के मूल्यों के प्रति निष्ठा और कर्तव्यों के निर्वहन की दिलाई शपथ

    नसीम खान रायसेन, संविधान दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया ने कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना के अनुरूप शपथ दिलाई। इस दौरान…

    कलेक्टर श्री सिसोनिया ने की मत्स्य पालन विभाग की योजनाओं की समीक्षायोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा मत्स्य पालन गतिविधियों को बढ़ावा देने के दिए निर्देश

    नसीम खान रायसेन, कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया ने मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विभागीय योजनाओं की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कलेक्टर श्री सिसोनिया ने संविधान के मूल्यों के प्रति निष्ठा और कर्तव्यों के निर्वहन की दिलाई शपथ

    कलेक्टर श्री सिसोनिया ने संविधान के मूल्यों के प्रति निष्ठा और कर्तव्यों के निर्वहन की दिलाई शपथ

    कलेक्टर श्री सिसोनिया ने की मत्स्य पालन विभाग की योजनाओं की समीक्षायोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा मत्स्य पालन गतिविधियों को बढ़ावा देने के दिए निर्देश

    कलेक्टर श्री सिसोनिया ने की मत्स्य पालन विभाग की योजनाओं की समीक्षायोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा मत्स्य पालन गतिविधियों को बढ़ावा देने के दिए निर्देश

    कलेक्टर श्री सिसोनिया ने की स्वामित्व योजना तथा सीएम हेल्पलाइन निराकरण की समीक्षा

    कलेक्टर श्री सिसोनिया ने की स्वामित्व योजना तथा सीएम हेल्पलाइन निराकरण की समीक्षा

    कलेक्टर श्री सिसोनिया के निर्देशानुसार अधिकारियों द्वारा छात्रवासों का किया जा रहा है निरीक्षण

    कलेक्टर श्री सिसोनिया के निर्देशानुसार अधिकारियों द्वारा छात्रवासों का किया जा रहा है निरीक्षण

    कलेक्टर श्री सिसोनिया की अध्यक्षता में जिला उपार्जन समिति की बैठक सम्पन्न

    कलेक्टर श्री सिसोनिया की अध्यक्षता में जिला उपार्जन समिति की बैठक सम्पन्न

    सांची थाना हनुमान मंदिर में आयोजित हुई हिन्दू उत्सव समीति बैठक

    सांची थाना हनुमान मंदिर में आयोजित हुई हिन्दू उत्सव समीति बैठक