मांगें पूरी नहीं होने पर सरपंच संघ द्वारा किया गया धरना प्रदर्शन

शहडोल जयसिंहनगर
रिपोर्टर दीपक कुमार गर्ग

सरपंच संघ की अध्यक्ष कविता सिंह की अगुवाई में सरपंच संघ जनपद पंचायत जयसिंहनगर ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर स्थानीय जनपद पंचायत परिसर के सामने धरने पर बैठ गए ।

ये हैं प्रमुख मांगें –

प्रमुख मांगों में अनटाइड व्यवस्था करने के लिए राज्य एवं केंद्र सरकार टाइड को प्रस्ताव भेजें। सरपंचों को मानदेय के रूप में राशि 15 हजार एवं उप सरपंचों को 03 हजार रुपए हर माह दी जाए, पेसा एक्ट लागू होने से ग्राम पंचायत एवं ग्राम सभा में टकराव न हो इसकी समीक्षा एवं निदान की व्यवस्था की जाए। 15 वें वित्त राशि की डीपीआर एक बार बनाकर उप या सहायक यंत्री के हस्ताक्षर होने पर इसका टीएस माना जाए, जिससे बार-बार टीएस के नाम पर कमीशन जैसी स्थिति निर्मित न हो। सरपंचों के विरुद्ध अपशब्द, जेल भेजने की धमकी व अपमानजनक बयान देने पर मंत्री गौतम टेंटवाल (राज्य मंत्री कौशल विकास एवं रोजगार) का तत्काल प्रभाव से मंत्री पद से इस्तीफा लिया जाए। सीएम हेल्पलाइन में झूठी शिकायत करने वालों पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई होनी चाहिए । साथ ही जैम पोर्टल हटाये जाने संबंधी विभिन्न मांगों हेतु ज्ञापन सौंपा गया। राष्ट्रीय सरपंच संघ द्वारा 23 जुलाई 2024 को भोपाल में मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया था, जिसमें मुख्यमंत्री द्वारा आश्वासन दिया गया था कि कुछ मांगों को छोड़कर सारी मांगे 15 दिवस के भीतर कार्यान्वित की जाएंगी किंतु आज तक कोई भी मांगे पूरी नहीं हुई ।

मांगे पूरी नहीं हुई तो सड़क पर उतरा सरपंचों का संगठन

सरपंच संघ जनपद पंचायत जयसिंहनगर द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में उल्लेखित मांगें पूरी नहीं होने पर शुक्रवार 18 अक्टूबर को जनपद पंचायत परिसर के सामने सरपंच धरने पर बैठ गए । उन्होंने कहा कि हमारी मांगे जल्द ही पूरी नहीं हुई तो हम और भी उग्र आंदोलन करेंगे।

ये रहे उपस्थित

धरने में मुख्य रूप से कविता सिंह अध्यक्ष सरपंच संघ जनपद पंचायत जयसिंहनगर, पुरुषोत्तम सिंह मरावी उपाध्यक्ष, दशरथ सिंह मरावी कोषाध्यक्ष कमलेश सिंह कंवर सचिव (सरपंच संघ) भूपाल सिंह, टेरन सिंह, मनोज बैगा, अमृतलाल सिंह, हीरामणि सिंह, देवराज सिंह (लल्लू) उपसरपंच, बालदेव सिंह, देवेंद्र सिंह, रामचंद्र सिंह सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच मौजूद रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    Live Khabar India | नई दिल्ली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी…

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    Live Khabar India | अंतरराष्ट्रीय डेस्क पश्चिम एशिया में जारी तनाव अब एक नए और गंभीर मोड़ पर पहुंचता दिखाई दे रहा है। ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते सैन्य…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

    Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला