मुख्यमंत्री डॉ यादव ने जिले के 112281 विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खाते में 67368000 रू अंतरित किएकलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में देखा गया कार्यक्रम का लाईव प्रसारण

नसीम खान

रायसेन,
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा धार जिले में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश के 56 लाख हितग्राहियों को ₹340 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि का अंतरण, प्रधानमंत्री आदि आदर्श ग्राम योजनांतर्गत ₹136 करोड़ के 1 हजार 634 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं आहार अनुदान योजना के अंतर्गत 2 लाख से अधिक जनजातीय बहनों को ₹30.43 करोड़ की राशि का अंतरण किया। मुख्यमंत्री द्वारा रायसेन जिले के विभिन्न पेंशन योजनाओं के 112281 हितग्राहियों के बैंक खाते में 6 करोड़ 73 लाख 68 हजार रू की राशि अंतरित की गई। मुख्यमंत्री डॉ यादव के उद्बोधन तथा प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में प्रभारी उप संचालक सामाजिक न्याय श्री संजय गहरवाल सहित अन्य अधिकारियों तथा हितग्राहियों द्वारा लाईव प्रसारण देखा गया।
मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा सिंगल क्लिक से रायसेन जिले की विभिन्न पेंशन योजनाओं के 112281 हितग्राहियों के बैंक खाते में 6 करोड़ 73 लाख 68 हजार रू की राशि अंतरित की गई। इसमें इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्त पेंशन योजना अंतर्गत 2770 हितग्राहियों के खाते में 1662000 रू, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना अंतर्गत 53645 हितग्राहियों के खाते में 32187000 रू, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना अंतर्गत 17413 हितग्राहियों के खाते में 10447800 रू, कन्या अभिभावक पेंशन योजना अंतर्गत 833 हितग्राहियों के खाते में 499800 रू, दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन सहायता राशि अंतर्गत 2100 हितग्राहियों के खाते में 1260000 रू, मुख्यमंत्री अविवाहिता पेंशन योजना अंतर्गत 28 हितग्राहियों को 16800 रू, मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा कल्याण पेंशन योजना अंतर्गत 19739 हितग्राहियों को 11842800 रू, मंदबुद्धि/बहुविकलांगजनों को आर्थिक सहायता अंतर्गत 1168 हितग्राहियों को 700800 रू, सामाजिक सुरक्षा निःशक्त पेंशन योजना अंतर्गत 8577 हितग्राहियों को 5146200 रू, सामाजिक सुरक्षा परित्यकता पेंशन योजना अंतर्गत 949 हितग्राहियों को 569400 रू तथा सामाजिक सुरक्षा वृद्धावस्था पेंशन योजना अंतर्गत 5059 हितग्राहियों को 3035400 रू की राशि अंतरित की गई।

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार