मुख्यमंत्री डॉ यादव ने जिले की 251629 लाड़ली बहनों के खाते में अंतरित की 30 करोड़ 71 लाख रू से अधिक राशि

नसीमखान


कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित वीसी कक्ष में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि अंतरण कार्यक्रम सम्पन्न

रायसेन,
कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित वीसी कक्ष में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं तथा प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के हितग्राहियों को सिंगल क्लिक से राशि अंतरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा इन्दौर जिले में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्यम से रायसेन जिले के भी हितग्राहियों के खातों में विभिन्न योजनाओं की राशि अंतरित की गई। कलेक्ट्रेट स्थित वीसी कक्ष में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन, कलेक्टर श्री अरविंद दुबे सहित अन्य अधिकारियों तथा हितग्राहियों द्वारा इन्दौर में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम तथा मुख्यमंत्री डॉ यादव के उद्बोधन का लाईव प्रसारण भी देखा व सुना गया।
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन ने बताया कि आज मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत जिले की 251629 लाड़ली बहनों के बैंक खाते में 30 करोड़ 71 लाख 72 हजार 450 रूपए, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के कुल 111518 पेंशनर्स के खाते में 6 करोड़ 69 लाख रू से अधिक राशि तथा प्रधानमंत्री उज्जवला योजना अंतर्गत लगभग 4410 महिला हितग्राहियों के खाते में 16 लाख रू से अधिक सब्सिडी राशि अंतरित की गई। वीसी कक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री दीपक संकत, उप संचालक सामाजिक न्याय श्री मनोज बाथम सहित संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    नसीमखान सांची ₹125 लाख की जलसंवर्धन योजना समयसीमा के तीन वर्ष बाद भी अधूरी, बारिश के मौसम में भी नहीं बदली जलापूर्ति व्यवस्थासांची,,, विश्व प्रसिद्ध पर्यटन एवं ऐतिहासिक नगरी सांची…

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अमर शहीद महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली ने मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उनकी 120वीं जयंती पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’