मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सिंगल क्लिक से लाड़ली बहना योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन तथा किसान कल्याण योजना की राशि बैंक खाते में अंतरित कीकलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम

नसीमखान

रायसेन,
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा देवास जिले में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन तथा मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के हितग्राहियों के बैंक खाते में सिंगल क्लिक से राशि अंतरित की गई। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, भोजपुर विधायक श्री सुरेंद्र पटवा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, सांची जनपद अध्यक्ष श्रीमती अर्चना पोर्ते, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन, कलेक्टर श्री अरूण विश्वकर्मा, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया सहित अधिकारी और हितग्राही उपस्थित रहे। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के उद्बोधन का लाईव प्रसारण भी देखा व सुना गया। अतिथियों द्वारा हितग्राहियों को योजनाओं की राशि अंतरण के सांकेतिक चेक भी प्रदान किए गए।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा प्रदेश के साथ ही रायसेन जिले के मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन तथा मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के हितग्राहियों के बैंक खाते में राशि अंतरित की गई। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत जिले की 247938 लाड़ली बहनों के बैंक खाते में कुल 30 करोड़ 28 लाख 68 हजार 900 रू की राशि अंतरित की गई है। इसी प्रकार सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत जिले के 111730 हितग्राहियों के खाते में 600 रू प्रति हितग्राही के मान से कुल 670.34 लाख रू की राशि अंतरित की गई है। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत जिले के कुल 154475 हितग्राहियों के बैंक खाते में 30 करोड़ 89 लाख 50 हजार रू की राशि अंतरित की गई है।

  • editornaseem

    Related Posts

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नसीम खानसांची में गणेश प्रतिमा स्थापना से पहले नगर परिषद की पहल, मिट्टी की पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों को प्राथमिकता देने का आह्वानसांची,,,आगामी गणेशोत्सव को लेकर नगर परिषद सांची द्वारा पर्यावरण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
    फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़