मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 200 यात्री तिरूपति तीर्थ दर्शन यात्रा के लिए रवाना

नसीमखान सांची, रायसेन

रायसेन,
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत रायसेन जिले के 200 यात्रियों और 04 अनुरक्षकों को बुधवार को जिला मुख्यालय से बस के माध्यम से कमलापति रेल्वे स्टेशन के लिए रवाना किया गया। रायसेन वन परिसर में सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा तथा कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा तीर्थ यात्रियों का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया। विधायक डॉ चौधरी तथा जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मीणा ने तीर्थ यात्रियों को संबोधित किया और यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। इसके उपरांत तीर्थ यात्रियों को बस के माध्यम से भोपाल के लिए रवाना किया गया। तिरूपति तीर्थ यात्रा हेतु ट्रेन रानी कमलापति रेल्वे स्टेशन भोपाल से प्रस्थान करेगी। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर श्री कुलदीप पटेल, रायसेन एसडीएम श्री मनीष शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। तिरूपति तीर्थ दर्शन यात्रा हेतु चयनित जिले के 200 यात्रियों में सांची विकासखण्ड से 56 यात्री, गैरतगंज विकासखण्ड से 21 यात्री, बेगमगंज विकासखण्ड से 26 यात्री, सिलवानी विकासखण्ड से 25 यात्री, उदयपुरा विकासखण्ड से 15 यात्री, बाड़ी विकासखण्ड से 10 यात्री और औबेदुल्लागंज विकासखण्ड से 47 यात्री रवाना हुए।

  • editornaseem

    Related Posts

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    नसीमखान सांचीसांची,,,प्रदेश के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं रायसेन जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार ने सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी तथा जिला…

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    नसीमखान सांचीसांची,,,,रविवार देर रात लगभग 11 बजे सांची-विदिशा हाईवे पर होटल अपेक्षा के समीप हुए सड़क हादसे में सांची निवासी ऋषि आचार्य (24 वर्ष), पिता नरेश आचार्य, की दर्दनाक मौत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव