मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मप्र श्री राजन ने रायसेन में मतगणना स्थल का निरीक्षण कर मतगणना की तैयारियों का लिया जायजा

नसीम खान संपादक

रायसेन,
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मप्र श्री अनुपम राजन द्वारा आज रायसेन में शास.पॉलीटेक्निक कॉलेज पहुंचकर मप्र विधानसभा निर्वाचन-2023 अंतर्गत आगामी 03 दिसंबर को जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए होने वाली मतगणना हेतु की जा रही तैयारियों का अवलोकन किया गया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मप्र श्री राजन को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरविंद दुबे ने मतगणना हेतु की जा रही तैयारियों के बारे में विस्तार से अवगत कराया।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मप्र श्री अनुपम राजन ने विधानसभावार बनाए गए मतगणना कक्षों में जाकर तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही डाक मतपत्रों की गणना हेतु की जा रही तैयारियों, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था को भी देखा। उन्होंने मतगणना हेतु लगाई जाने वाले टेबिले, मतगणना कार्य में संलग्न अमले की संख्या, सुरक्षा व्यवस्था, डाक मतपत्रों की संख्या आदि के बारे में जानकारी ली। इसके उपरांत उन्होंने कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। साथ ही मतगणना स्थल परिसर में रूके हुए निर्वाचन अभ्यर्थियों के प्रतिनिधियों के कक्ष में जाकर उनसे चर्चा की तथा सीसीटीवी के माध्यम से कक्ष से ही स्ट्रांग रूम की मॉनीटरिंग संबंधी व्यवस्था को देखा।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मप्र श्री अनुपम राजन मतगणना हेतु की जा रही व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आए तथा आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इसके उपरांत वह कम्पोजिट भवन में जिला कोषालय कार्यालय पहुंचे तथा यहां बने डबल लॉक कक्ष में रखे गए सांची विधानसभा अंतर्गत डाक मतपत्रों की जानकारी ली। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था का भी अवलोकन किया।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मप्र श्री राजन ने निर्देश देते हुए कहा कि विधानसभा निर्वाचन-2023 की मतगणना 3 दिसम्बर को सुबह 8 बजे से पोस्टल बैलेट की गिनती के साथ शुरू होगी। सुबह 8ः30 बजे से ईव्हीएम में दर्ज मतों की गणना प्रारंभ होगी। मतगणना के दिन विद्युत की सतत् आपूर्ति हो और किसी भी वजह से मतगणना प्रभावित न हो, यह सुनिश्चित करें। मतगणना स्थल पर सभी व्यवस्थाएँ सुचारू तरीके से उपलब्ध रहें। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री विकास शहवाल, सांची विधानसभा की रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, अपर कलेक्टर श्री अभिषेक दुबे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अमृता गर्ग भी उपस्थित रहीं।

  • editornaseem

    Related Posts

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    नसीमखान सांचीसांची,,, थाना सांची अंतर्गत ग्राम मेढकी में शनिवार रात करीब 9:30 बजे एक सनसनीखेज वारदात में अज्ञात हमलावरों ने तलवार से हमला कर 25 वर्षीय युवक की हत्या कर…

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    नसीमखान सांची ₹125 लाख की जलसंवर्धन योजना समयसीमा के तीन वर्ष बाद भी अधूरी, बारिश के मौसम में भी नहीं बदली जलापूर्ति व्यवस्थासांची,,, विश्व प्रसिद्ध पर्यटन एवं ऐतिहासिक नगरी सांची…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल