रामलीला परिसर में शराब सेवन को लेकर विवाद गरमाया, करणी सेना ने किया विरोध प्रदर्शन, पुतला दहन ।

नसीमखान
सांची।
नगर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल रामलीला मैदान में शराब सेवन को लेकर शुक्रवार की रात एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया। आरोप है कि वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद एवं भाजपा नेता बलराम मालवीय और वार्ड 14 के पार्षद पति राजू वर्मा रामलीला परिसर में बैठकर शराब पी रहे थे। इस दौरान करणी सेना के युवा वहां पहुंचे और उन्होंने घटना का वीडियो बनाना शुरू किया।
वीडियो बनाए जाने पर विवाद इतना बढ़ गया कि झूमाझटकी, गाली-गलौज और हाथापाई तक की नौबत आ गई। करणी सेना के युवाओं का आरोप है कि शराब पी रहे व्यक्तियों ने उनका मोबाइल छीन लिया और मारपीट की। इसके बाद करणी सेना के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और धार्मिक स्थल पर शराब पीने का विरोध किया।जिस पर दोनों ही पक्षों में हाथापाई तक नौबत पहुंच गई।
आज आक्रोशित करणी सेना के बडी संख्या में कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड परिसर में बलराम मालवीय का पुतला दहन कर नारेबाजी की। युवाओं ने कहा कि रामलीला मैदान एक धार्मिक स्थल है और वहां इस प्रकार की गतिविधियां सनातन संस्कृति का अपमान हैं। एवं करणी सेना सनातन का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।
करणी सेना की मांग है कि रामलीला समिति से बलराम मालवीय और राजू वर्मा को निष्कासित किया जाए और धार्मिक स्थलों की मर्यादा भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
घटना के दिन ही दोनों पक्ष थाना सांची पहुंच गए तथा एक दूसरे की शिकायत की परन्तु थाना प्रभारी नितिन अहिरवार ने दोनों पक्षों को समझाइश देकर मामला शांत कराया।
इस मामले में थाना प्रभारी नितिन अहिरवार ने कहा कि दोनों पक्षो को समझाईश देकर मामला शांत करा दिया गया था ।यह उनका आपसी विवाद है।
वहीं, बलराम मालवीय ने आरोपों को निराधार बताते हुए इसे एक राजनीतिक साजिश बताया। उन्होंने कहा कि एक युवक को पानी भरते देखा अंधेरे मेपहचान नहीं सके थे जब पहचाने तो विवाद खत्म हो गया ।परन्तु इसमे पर्दे के पीछे इस विवाद को बढा कर छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि इस मामले को सुलझा लिया गया था बाद में इस मामले को तूल पकडाया जा रहा था ।
बहरहाल इस स्थल पर राजनैतिक गलियारों में भी शराब अपनी पैंठ जमाने से चर्चित हो रही है ।तथा ऐसे मामले देखने सुनने को मिल जाते है जिससे न केवल सत्ता बल्कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मंत्रियों के साथ फोटो खिंचवाने वालों से उनकी भी छवि खराब करने के प्रयास चल रहे हैं ।

  • editornaseem

    Related Posts

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    सांची |नसीम खान रायसेन। सरकार जहां विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं की हकीकत कुछ…

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    Live khabar india नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। बुधवार को आयोजित एक प्रेस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप