रायसेन पुलिस की बड़ी सफलता: विधायक के पोते का अपहरण कर छिंदवाड़ा ले गए आरोपी, 14 घंटे में बच्चे को किया बरामद। पुलिस की बडी सफलता।

नसीमखान
रायसेन (सिलवानी)। जिले के सिलवानी क्षेत्र के पलोहा गांव से कांग्रेस विधायक देवेन्द्र पटेल के दो वर्षीय पोते दिव्यम का अपहरण कर लिया गया था। यह वारदात गुरुवार सुबह लगभग 11 बजे हुई, जब दिव्यम घर के आंगन में खेल रहा था। अचानक उसके लापता हो जाने से परिवार में हड़कंप मच गया। काफी तलाश के बाद जब बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला, तो मामला थाने में दर्ज कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए रायसेन पुलिस ने इसे चुनौती के रूप में लिया और आखिरकार 14 घंटे के भीतर मासूम को सकुशल बरामद कर लिया गया।
इस घटना से पूरे सिलवानी क्षेत्र में सनसनी फैल गई। विधायक देवेन्द्र पटेल स्वयं गांव पहुंचे। सूचना मिलते ही एसपी पंकज कुमार पांडे और एएसपी कमलेश कुमार खरपुसे मौके पर पहुंचे और सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया।
सुनियोजित थी साजिश, परिवार का सदस्य निकला मास्टरमाइंड
जांच में पता चला कि इस अपहरण की योजना पंद्रह दिन पहले ही बना ली गई थी। मुख्य आरोपी अरविन्द पटेल, जो कि पीड़ित परिवार का सदस्य है, ने अपने साथियों राहुल कुर्मी और उमेश कुर्मी के साथ मिलकर इस साजिश को अंजाम दिया। अरविन्द को परिवार और घर की गतिविधियों की पूरी जानकारी थी, जिसका उसने फायदा उठाया।
अपहरण के लिए आरोपियों ने पहले भोपाल में एक कमरा किराए पर लिया था, लेकिन वाहन खराब होने के कारण बच्चा छिंदवाड़ा ले जाया गया। रास्ते में मासूम को नींद की गोलियां दी गईं। वहीं, अरविन्द पटेल पुलिस और परिवार के साथ मिलकर दिखावटी रूप से बच्चे की तलाश में लगा रहा।
बच्चे के अपहरण के बाद आरोपियों ने परिवार से डेढ़ किलो सोना फिरौती में मांगा और धमकी दी कि मना करने पर बच्चे को जान से मार दिया जाएगा।
पुलिस की तत्परता से हुई सफलता।
पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडे के नेतृत्व में दस विशेष टीमों का गठन किया गया, जिसमें रायसेन जिले के अलावा छिंदवाड़ा और भोपाल की टीमें भी शामिल रहीं। शक के आधार पर जब अरविन्द से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने छिंदवाड़ा में दबिश देकर राहुल कुर्मी और उमेश कुर्मी को गिरफ्तार किया और दिव्यम को सकुशल बरामद कर लिया।
इस पूरी कार्यवाही में इस्तेमाल की गई दो इको गाड़ियाँ, बाइक, मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद किए गए हैं।
सराहनीय पुलिस कार्य।।
इस सफलता में एएसपी कमलेश कुमार खरपुसे, एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव (बेगमगंज), एसडीओपी अनिल मोर्य (सिलवानी), निरीक्षक राजीव उइके (बेगमगंज), निरीक्षक कपिल गुप्ता (बरेली), निरीक्षक पूनम सविता (सिलवानी) सहित रायसेन, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, भोपाल और साइबर सेल की टीमों की भूमिका अहम रही।
बच्चे को सकुशल बरामद कर एसडीओपी अनिल मोर्य ने परिवार को सौंपा। विधायक देवेन्द्र पटेल ने रायसेन पुलिस और प्रशासन का आभार जताते हुए त्वरित कार्रवाई की सराहना की। इस घटनाक्रम में रायसेन पुलिस की तेजी और कुशलता की चारों ओर प्रशंसा हो रही है।

  • editornaseem

    Related Posts

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    सांची |नसीम खान रायसेन। सरकार जहां विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं की हकीकत कुछ…

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    Live khabar india नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। बुधवार को आयोजित एक प्रेस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप