नरखेडा के जंगल में शेरों का डेरा, ग्रामीण दहशत में — वन विभाग बेपरवाह

नसीमखान
सांची,,
सांची जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत नरखेडा के जंगलों में बीते कुछ दिनों से शेरों की मौजूदगी ने क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। ग्रामीणों के अनुसार, करीब तीन से चार शेर गांव के समीप जंगल में डेरा डाले हुए हैं। इससे पहले भी कई पालतू पशु इन जंगली जानवरों का शिकार बन चुके हैं, लेकिन वन विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग की उदासीनता के कारण पूरे क्षेत्र में भय का माहौल है। यह इलाका कृषि प्रधान है, और इन दिनों किसान खेतों की जुताई और अगली फसलों की तैयारी में व्यस्त हैं। दिन-रात खेतों में काम कर रहे किसानों को जंगली जानवरों से जान का खतरा बना हुआ है।
एक ग्रामीण ने बताया, “हमारे बच्चे और महिलाएं भी जंगल के समीप खेतों में कार्य करने जाती हैं, लेकिन अब डर के कारण खेत जाना मुश्किल हो गया है। जब तक कोई बड़ी जनहानि नहीं हो जाती, तब तक शायद वन विभाग जागेगा।”
यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व गुलगांव क्षेत्र में एक तेंदुआ गांव के समीप आकर कटीले तारों की बाड़ में फंस गया था, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई थी। तब भी वन विभाग के कर्मचारी घटनास्थल पर समय पर नहीं पहुंचे और बाद में केवल औपचारिकता निभा कर मामले की खाना पूर्ति कर इतिश्री कर ली गई ।परन्तु इस घटना से भी वनविभाग सबक नहीं ले सका ।तथा यहां तैनात अधिकारी कर्मचारी को न तो वन्य प्राणियों की सुरक्षा की चिंता हो पा रही हैं न ही ग्रामीण क्षेत्र के लोगो की सुरक्षा के लिए ही कोई योजना तैयार की गई है। जबकि ग्रामीणों द्वारा पहाड़ी पर शैरो का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है ।
इन घटनाओं से यह स्पष्ट होता है कि वन्य प्राणियों की सुरक्षा और ग्रामीणों की सुरक्षा दोनों ही उपेक्षा का शिकार हैं। वन विभाग को चाहिए कि वह इस गंभीर समस्या पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करे। ग्रामीणों ने मांग की है कि नरखेडा सहित आसपास के क्षेत्रों में वन्य प्राणियों की निगरानी हेतु विशेष गश्त और सुरक्षा उपाय किए जाएं।
यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए, तो यह लापरवाही किसी बड़ी जनहानि का कारण बन सकती है।

  • editornaseem

    Related Posts

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    सांची |नसीम खान रायसेन। सरकार जहां विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं की हकीकत कुछ…

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    Live khabar india नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। बुधवार को आयोजित एक प्रेस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप