रायसेन में पटाखा विक्रय दुकान की जांच के दौरान अनियमितताएं मिलने पर दुकान सील

नसीम खान
कलेक्टर श्री दुबे के निर्देश पर जिले में की जा रही है विस्फोटक निर्माण, भण्डारण और विक्रय स्थलों की जांच

रायसेन ,,
हरदा जिले में विस्फोटक फैक्ट्री में हुई विस्फोट की घटना को संज्ञान में लेते हुए जिले में इस प्रकार की दुर्घटना ना हो, इसके लिए कलेक्टर श्री अरविंद दुबे ने जिले में विस्फोटक निर्माताओं, भंडारणकर्ताओं तथा विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों की जांच करने के निर्देश एसडीएम तथा पुलिस अधिकारियों को दिए हैं। कलेक्टर श्री दुबे के निर्देशों के परिपालन में रायसेन एसडीएम श्री मुकेश सिंह द्वारा संयुक्त दल के साथ रायसेन तथा सांची में पटाखा विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर लायसेंस सहित आवश्यक दस्तावेजों और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की जांच की गई। रायसेन में सागर रोड स्थित पटाखा विक्रय दुकान भूमिका ट्रेडर्स की जांच के दौरान दुकान के प्रोपराइटर भूपेंद्र सिंह वर्मा द्वारा पटाखा भण्डारण संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने और अनियमितताएं पाए जाने पर दुकान सील करने की कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त जिले में अन्य क्षेत्रों में भी प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों द्वारा विस्फोटक सामग्री, पटाखा विक्रेताओं, भण्डारकर्ताओं के प्रतिष्ठानों की जांच की गई।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    नसीमखान सांचीसांची,,,,रविवार देर रात लगभग 11 बजे सांची-विदिशा हाईवे पर होटल अपेक्षा के समीप हुए सड़क हादसे में सांची निवासी ऋषि आचार्य (24 वर्ष), पिता नरेश आचार्य, की दर्दनाक मौत…

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    Live Khabar India | नई दिल्ली प्रदर्शन समाप्त होने के बाद CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) ने सोमवार को पहली बार मीडिया के सामने आकर केंद्र सरकार और पुलिस पर गंभीर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी