रायसेन में सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता कार्यक्रम में शामिल हुए केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री चौहान

नसीमखान

रायसेन,
सेवा पखवाड़ा के तहत रायसेन नगर के वार्ड क्रमांक-13 अवंतिका कालोनी में आयोजित स्वच्छता सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मंदिर में पूजा-अर्चना की गई तथा मंदिर परिसर में साफ-सफाई की गई। इस अवसर पर सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, भोजपुर विधायक श्री सुरेन्द्र पटवा, पूर्व केबीनेट मंत्री श्री रामपाल सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी श्रमदान कर साफ-सफाई की।
स्वच्छता कार्यक्रम में केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि वार्ड, नगर, प्रदेश और देश को साफ और स्वच्छ बनाए रखने के लिए जरूरी है कि सभी स्वच्छता को अपने स्वभाव में शामिल करें। हम अपने घर और आसपड़ोस में अपने वार्ड में स्वच्छता बनाए रखें। केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने कहा कि अपने वार्ड और शहर को साफ और स्वच्छ बनाए रखना ना केवल नगरीय निकाय की जिम्मेदारी है, बल्कि हर नागरिक की भी नैतिक जिम्मेदारी है और सभी को यह जिम्मेदारी निभानी चाहिए। साफ-स्वच्छ वातावरण न सिर्फ हमारे स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि हमारे जीवन में खुशहाली और समृद्धि भी लाता है। उन्होंने कहा कि आज इंदौर का नाम दुनिया में स्वच्छता के लिए जाना जाता है, रायसेन शहर भी स्वच्छता में आदर्श शहर बनें! इसके लिए प्रत्येक नागरिक अपना योगदान दें। केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने उपस्थित जनसमूह को संकल्प दिलाया कि हम स्वयं स्वच्छता के प्रति सजग रहेंगे और हर साल 100 घण्टे यानि हर सप्ताह में दो घण्टे स्वच्छता के लिए श्रमदान करेंगे।

  • editornaseem

    Related Posts

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    नसीमखान सांचीसांची,,,प्रदेश के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं रायसेन जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार ने सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी तथा जिला…

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    नसीमखान सांचीसांची,,,,रविवार देर रात लगभग 11 बजे सांची-विदिशा हाईवे पर होटल अपेक्षा के समीप हुए सड़क हादसे में सांची निवासी ऋषि आचार्य (24 वर्ष), पिता नरेश आचार्य, की दर्दनाक मौत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव