राष्ट्रीय राजमार्ग की स्ट्रीट लाइट बनी वीआईपी, खंभे बने शोपीसवीआईपी आगमन और विशेष आयोजनों पर ही जगमगाता है नगर, बाकी दिनों में अंधेरे में डूबी रहती है मुख्य सड़क

नसीम खान
सांची,,, वैसे तो नगर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर जब स्ट्रीट लाइट लगाई गई थीं, तब नागरिकों में काफी उत्साह था। लोगों को उम्मीद थी कि अब नगर की मुख्य सड़क रात में भी रोशनी से जगमगाएगी और अंधेरे से मुक्ति मिलेगी। लेकिन कुछ ही समय बाद यह उम्मीद धूमिल हो गई। आज स्थिति यह है कि राष्ट्रीय राजमार्ग की स्ट्रीट लाइट मानो वीआईपी व्यवस्था बनकर रह गई हैं और सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे शोपीस बनकर खड़े हैं। नागरिकों का कहना है कि सरकारी राशि से स्थापित यह व्यवस्था नियमित रूप से संचालित नहीं हो पा रही है।
जानकारी के अनुसार, कुछ वर्ष पूर्व जब इस ऐतिहासिक नगर से राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण किया गया था, तब मार्ग की जद में आने वाली अनेक दुकानों को तोड़ा गया था। कई मकानों के हिस्से भी प्रभावित हुए थे। दुकानदारों और मकान मालिकों को अपनी मेहनत की कमाई से बनाई गई संपत्तियों का नुकसान उठाना पड़ा था। इसके बावजूद नागरिकों ने नगर के विकास और राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण में सहयोग करते हुए अपने नुकसान को स्वीकार किया था।
उस समय राष्ट्रीय राजमार्ग की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ यातायात सुरक्षा के लिए लोहे की रेलिंग लगाई गई और नगर को रोशन करने के उद्देश्य से स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था भी की गई। शुरुआती दिनों में लाइट चालू रहने से मुख्य सड़क जगमगा उठी थी और नागरिकों को लगा था कि अब नगर की रातें अंधेरे से मुक्त रहेंगी। लेकिन यह खुशी ज्यादा समय तक कायम नहीं रह सकी।
धीरे-धीरे स्ट्रीट लाइट व्यवस्था जवाब देने लगी। नागरिकों के अनुसार, जगह-जगह केबल खराब होने और देखरेख के अभाव में लाइटें बंद होती चली गईं। सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग भी कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई। परिणामस्वरूप नगर की मुख्य सड़क एक बार फिर अंधेरे में डूब गई। इतना ही नहीं, वाहनों की तेज रफ्तार से उत्पन्न हवा के दबाव के चलते अनेक बिजली के खंभे भी आड़े-तिरछे हो गए हैं, जो व्यवस्था की बदहाली को उजागर कर रहे हैं।
सबसे दिलचस्प स्थिति तब देखने को मिलती है, जब नगर में कोई वीआईपी आगमन होता है अथवा कोई विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। ऐसे अवसरों पर स्ट्रीट लाइट की मरम्मत कर उन्हें कुछ समय के लिए चालू कर दिया जाता है। लेकिन जैसे ही वीआईपी का आगमन समाप्त होता है अथवा कार्यक्रम संपन्न होता है, वैसे ही रोशनी की यह व्यवस्था फिर बंद हो जाती है। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि राष्ट्रीय राजमार्ग की स्ट्रीट लाइट आम नागरिकों की सुविधा के बजाय विशेष अवसरों के लिए ही संचालित की जाती हैं।
अब एक बार फिर नगर में फोरलेन निर्माण की चर्चा से दुकानदारों और मकान मालिकों के सामने तोड़फोड़ की आशंका खड़ी हो गई है। वहीं दूसरी ओर इसी माह नवंबर के अंतिम दिनों में दो दिवसीय सांची महोत्सव आयोजित होने जा रहा है। नगर परिषद सहित विभिन्न विभाग कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हुए हैं, लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग की बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को दुरुस्त करने की ओर संबंधित विभाग का ध्यान अब तक नहीं गया है।
सांची विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थल है। यहां देश-विदेश से पर्यटकों और श्रद्धालुओं का आवागमन बना रहता है। ऐसे में नगर की मुख्य सड़क पर पर्याप्त रोशनी होना केवल सुंदरता का विषय नहीं, बल्कि यातायात सुरक्षा और नागरिकों की सुविधा से भी जुड़ा है। अब देखना यह है कि सांची महोत्सव से पहले संबंधित विभाग स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को स्थायी रूप से दुरुस्त करता है या फिर इस बार भी नगर कुछ विशेष अवसरों पर ही रोशनी से जगमगाता नजर आएगा।
नागरिकों की प्रतिक्रिया
कमलकिशोर पटेल, समाजसेवी ने कहा कि जब राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की गई थी, तब लगा था कि यह सुविधा हमेशा सुचारू रूप से चलती रहेगी। लेकिन आज देखरेख के अभाव में नगर अंधेरे में डूबा हुआ है। सांची जैसे प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल के साथ ऐसी स्थिति उचित नहीं है।
संजीत वर्मा, भाजपा युवा नेता का कहना है कि जब राष्ट्रीय राजमार्ग तैयार हुआ और स्ट्रीट लाइट चालू की गई थीं, तब पूरा नगर रोशन हो उठा था। लेकिन अब देखरेख के अभाव में मार्ग अंधेरे में डूबा रहता है। नगर की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था नियमित रूप से चालू रहना चाहिए।
आर.एस. यादव, सपा नेता ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले इस नगर में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुचारू रहनी चाहिए, ताकि लोगों को अंधेरे से छुटकारा मिले और सड़क पर पर्याप्त रोशनी उपलब्ध हो सके। सांची जैसे ऐतिहासिक स्थल के अनुरूप यहां बिजली की व्यवस्था हमेशा उपलब्ध रहनी चाहिए।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची अंचल में ठंड ने दी दस्तक, दिन में भी गायब हुई सूरज की तपिश

    नसीम खान सांची,,, नगर सहित पूरे अंचल में ठंड ने अब अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम में आए बदलाव के बाद दिन में भी सूरज की गर्मी…

    सांची विकासखंड के ग्राम गुदरई में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान शिविर आयोजित

    नसीम खान सांची,,,,मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत सांची विकासखंड के ग्राम गुदरई में जिला स्तरीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी एवं कलेक्टर श्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राष्ट्रीय राजमार्ग की स्ट्रीट लाइट बनी वीआईपी, खंभे बने शोपीसवीआईपी आगमन और विशेष आयोजनों पर ही जगमगाता है नगर, बाकी दिनों में अंधेरे में डूबी रहती है मुख्य सड़क

    राष्ट्रीय राजमार्ग की स्ट्रीट लाइट बनी वीआईपी, खंभे बने शोपीसवीआईपी आगमन और विशेष आयोजनों पर ही जगमगाता है नगर, बाकी दिनों में अंधेरे में डूबी रहती है मुख्य सड़क

    सांची अंचल में ठंड ने दी दस्तक, दिन में भी गायब हुई सूरज की तपिश

    सांची अंचल में ठंड ने दी दस्तक, दिन में भी गायब हुई सूरज की तपिश

    सांची विकासखंड के ग्राम गुदरई में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान शिविर आयोजित

    सांची विकासखंड के ग्राम गुदरई में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान शिविर आयोजित

    सांची महोत्सव को लेकर नगर परिषद ने तेज की तैयारियांसड़कों के समतलीकरण से लेकर सफाई, पेयजल और पार्किंग व्यवस्था बनाने में जुटा अमला

    सांची महोत्सव को लेकर नगर परिषद ने तेज की तैयारियांसड़कों के समतलीकरण से लेकर सफाई, पेयजल और पार्किंग व्यवस्था बनाने में जुटा अमला

    पुलिस की नजरों से ओझल अव्यवस्थित पार्किंग, सड़कों पर कब्जा, आमजन परेशानविश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी में पार्किंग व्यवस्था नदारद, जाम और दुर्घटनाओं का बढ़ रहा खतरा; जिम्मेदार विभागों की चुप्पी पर उठ रहे सवाल

    दीपावली और गोवर्धन पूजा पर ऐतिहासिक नगरी सांची में उल्लास

    दीपावली और गोवर्धन पूजा पर ऐतिहासिक नगरी सांची में उल्लास