नसीम खान
सांची,,, नगर सहित पूरे अंचल में ठंड ने अब अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम में आए बदलाव के बाद दिन में भी सूरज की गर्मी धीमी पड़ गई है, वहीं रात्रि में ठंड का अहसास तेजी से बढ़ने लगा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते दो-तीन दिनों से सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस की जा रही है। देर शाम होते ही सर्द हवाओं का दौर शुरू हो जाता है, जिससे लोगों को अब गर्म कपड़ों की जरूरत पड़ने लगी है। बाजार में भी गर्म कपड़ों की बिक्री शुरू हो गई है और लोगों ने स्वेटर, जैकेट और शॉल निकाल लिए हैं।
सुबह के समय खेतों में हल्की ओस भी देखी जा रही है, जो रबी फसलों के लिए फायदेमंद मानी जा रही है। किसान भाई भी ठंड के बढ़ते असर से खुश नजर आ रहे हैं।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड में और इजाफा होने की संभावना है।





