राष्ट्र सेविका समिति खंड जयसिंहनगर के तत्वाधान में आयोजित किया गया चैत्र शुक्ल प्रतिपदा हिंदू नववर्ष भव्य चुनरी शोभा यात्रा

रिपोर्टर @दीपक कुमार गर्ग
जयसिंहनगर:- नगरीय क्षेत्र अंतर्गत हिंदू चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष व वासंतीय नवरात्रि के स्वागत के लिए दिनाँक 30 मार्च,2025 को भव्य चुनरी शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। राष्ट्र सेविका समिति के मातृ शक्तियों की अगवाई मे हुआ।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड जयसिंहनगर के सभी स्वयं सेवको की उपस्थिति मे चुनरी यात्रा कार्यक्रम का आयोजन जनकपुर रोड वार्ड क्रमांक 01 में विराजमान माँ दुर्गा मंदिर से होते हुए शहडोल रोड से रीवा रोड होते हुए वार्ड नं. 06 में स्थित प्रसिद्ध माँ दुर्गा मंदिर तक निकाली गई।
चुनरी यात्रा कार्यक्रम आयोजन के पश्चात् माँ दुर्गा मंदिर में चुनरी यात्रा कार्यक्रम में सम्मिलित सभी श्रद्धालुओं के द्वारा माता की महाआरती की गई तत्पश्चात सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए जयसिंहनगर मण्डल अध्यक्ष जयश्री कचेर जी द्वारा सभी को हिन्दू नववर्ष व चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए सभी क्षेत्रवासियों को सदैव संगठित रहकर इसी प्रकार भव्यता के साथ शांति, समरसता व सभी को अखण्डता के सूत्र में एक करने वाले अपने प्रमुख सांस्कृतिक त्यौहारों को मनाने का आग्रह किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जयसिंहनगर युवा विकास मंच की ओर से चुनरी यात्रा में पुष्प वर्षा एवम जल आदि की व्यवस्था हिमांशु गुप्ता व उनके टीम का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम यात्रा में मातृशक्ति राष्ट्र सेविका समिति, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व जयसिंहनगर युवा विकास मंच के दायित्ववान सभी पदाधिकारी/कार्यकर्ता एवं नगरीय क्षेत्र के सभी वरिष्ठ एवं कनिष्ठ जनों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया व भव्य चुनरी शोभा यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना अमूल्य समय व योगदान प्रदान किया। इस यात्रा मे रही इनकी उपस्तिथि जी,विभाग कार्य वाहिका रंजना शुक्ला, शहडोल नगर कार्यवाहिका अर्चना जायसवाल जयश्री कचेर काजल गुप्ता रोशनी गुप्ता प्रीति गुप्ता दिक्षा कचेर, मुस्कान कचेर, रबिता पांडेय दिव्या गुप्ता, अंजली गुप्ता एवम समस्त राष्ट्रसेविका समिति खंड जयसिंहनगर की दीदिया रही उपस्तिथि।

  • editornaseem

    Related Posts

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    नसीमखान सांचीसांची,,,प्रदेश के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं रायसेन जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार ने सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी तथा जिला…

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    नसीमखान सांचीसांची,,,,रविवार देर रात लगभग 11 बजे सांची-विदिशा हाईवे पर होटल अपेक्षा के समीप हुए सड़क हादसे में सांची निवासी ऋषि आचार्य (24 वर्ष), पिता नरेश आचार्य, की दर्दनाक मौत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव