लापरवाही की शिकार हो रही शैलचित्रों से पटी पहाड़ी, संरक्षण के अभाव में मिट रहा इतिहास।

नसीमखान सांची
सांची,,,
सांची क्षेत्र वैसे तो अपने समृद्ध पुरातात्त्विक महत्व के लिए जाना जाता है, जहां अधिकांश भूभाग में प्राचीन काल की अमूल्य पुरासंपदा बिखरी पड़ी है। परंतु देखरेख के अभाव में यह धरोहर आज भगवान भरोसे लावारिस हालत में पड़ी हुई है।
जानकारी के अनुसार, यह स्थल लगभग ढाई हजार वर्ष प्राचीन ऐतिहासिक विरासत को समेटे हुए है। पुरातत्व विभाग ने भले ही यहां स्थित कुछ प्रसिद्ध स्मारकों को अपने संरक्षण में लिया हो, परंतु इसके आसपास फैली अनेक पुरावशेषों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। परिणामस्वरूप यह धरोहरें धीरे-धीरे लुप्त होती जा रही हैं।
सांची से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित नागौरी की पहाड़ी इसका जीवंत उदाहरण है। इस पहाड़ी की विशाल चट्टानों पर प्राचीन काल के शैलचित्र उकेरे हुए हैं, जो अब भी उस युग की संस्कृति, जीवनशैली और मान्यताओं की झलक प्रस्तुत करते हैं। देशी-विदेशी पर्यटक इन शैलचित्रों को देखने यहां पहुंचते हैं, लेकिन संरक्षण और सुरक्षा के अभाव में कई चित्र नष्ट हो चुके हैं, जबकि शेष शैलचित्र भी अपनी उपेक्षा की कहानी खुद बयां कर रहे हैं।
स्थानीय ग्रामीण अपने स्तर पर इन शैलचित्रों की रक्षा करने का प्रयास करते हैं, परंतु यह प्रयास सीमित हैं। पुरातत्व विभाग और प्रशासन की उदासीनता के कारण इन बहुमूल्य धरोहरों का भविष्य अधर में लटका हुआ है।
संरक्षण की दिशा में कदम उठाने की आवश्यकता।
इतिहासकारों और स्थानीय निवासियों का मानना है कि यदि पुरातत्व विभाग और जिला प्रशासन इस स्थल की सुरक्षा, शोध एवं संरक्षण की दिशा में ठोस पहल करें, तो यह स्थान न केवल पर्यटन की दृष्टि से आकर्षक केंद्र बन सकता है, बल्कि हमारे अतीत की कीमती विरासत को भी भविष्य की पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखा जा सकेगा।
ऐतिहासिक शैलचित्रों के संरक्षण के लिए समय रहते कदम उठाना अब अत्यंत आवश्यक हो गया है, अन्यथा यह धरोहरें इतिहास के पन्नों में सिमटकर रह जाएंगी।

  • editornaseem

    Related Posts

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नसीम खानसांची में गणेश प्रतिमा स्थापना से पहले नगर परिषद की पहल, मिट्टी की पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों को प्राथमिकता देने का आह्वानसांची,,,आगामी गणेशोत्सव को लेकर नगर परिषद सांची द्वारा पर्यावरण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
    फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़