लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी सचिव श्री पी.नरहरि ने ग्राम माखनी तथा रातातलाई में पेयजल योजना का किया निरीक्षण

नसीमखान

ग्रामीणों से संवाद कर पेयजल वितरण की ली जानकारी

रायसेन,
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव श्री पी.नरहरि ने शुक्रवार को रायसेन जिले के सांची जनपद के ग्राम माखनी तथा रातातलाई पहुंचकर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के जल जीवन मिशन के तहत संचालित पेयजल योजना का जायजा लिया गया। उन्होंने ग्रामीणों से भी संवाद कर घर पर नल से पेयजल आने के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान प्रमुख अभियंता श्री केके सोनगरिया, जल निगम के अतिरिक्त प्रबंध संचालक श्री बालागुरू, कलेक्टर श्री अरविंद दुबे तथा जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया सहित विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री पी. नरहरि को अवगत कराया गया कि ग्राम माखनी में 180 घरेलू नल कनेक्शन हैं तथा सभी को घर पर नल से पेयजल प्रदाय किया जा रहा है। इसी प्रकार ग्राम रातातलाई में 738 घरेलू नल कनेक्शन हैं तथा सभी को घर पर नल से पेयजल प्रदाय किया जा रहा है। सचिव श्री नरहरि ने ग्रामीणों से कहा कि गांव के प्रति परिवार को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने प्रति परिवार के मान से लगभग 40 हजार रुपए खर्च किए हैं। इस पेयजल योजना के संचालन और संधारण की जिम्मेदारी ग्रामीणों की है। उन्होंने कहा कि गंदा पानी पीने से पीलिया और डायरिया जैसी बीमारियां गांव में होती रहती हैं, इसलिए जल जीवन मिशन की पेयजल योजना से स्वच्छ पेयजल मिलने से गांव में यह बीमारियां अब नहीं फैलेंगी। उन्होंने एफटीके से नियमित रूप से पेयजल की टेस्टिंग करने के निर्देश दिए।

  • editornaseem

    Related Posts

    पेपर लीक पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, नया वीडियो जारी | जानिए क्या कहा

    पेपर लीक के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नया वीडियो सामने आया है। जानिए पीएम मोदी ने परीक्षा प्रणाली, छात्रों और पेपर लीक पर क्या कहा। पढ़ें पूरी खबर।

    BREAKING: अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया

    लोकसभा में बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पेपर लीक पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, नया वीडियो जारी | जानिए क्या कहा

    पेपर लीक पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, नया वीडियो जारी | जानिए क्या कहा

    BREAKING: अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया

    BREAKING: अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया

    मानसून सत्र 2026: संसद से जारी हुईं खास तस्वीरें, देखें लोकतंत्र के सबसे बड़े मंच की झलक”

    मानसून सत्र 2026: संसद से जारी हुईं खास तस्वीरें, देखें लोकतंत्र के सबसे बड़े मंच की झलक”

    MP News: श्मशान घाट से गायब हुईं अस्थियां! सागर की इस घटना ने खड़े किए कई सवाल, तंत्र-मंत्र की आशंका से दहशत में परिवार

    MP News: श्मशान घाट से गायब हुईं अस्थियां! सागर की इस घटना ने खड़े किए कई सवाल, तंत्र-मंत्र की आशंका से दहशत में परिवार

    31 जुलाई को कांग्रेस कार्यालय में सेवा दल की बड़ी बैठक, संगठन को मजबूत बनाने पर होगा मंथन।

    31 जुलाई को कांग्रेस कार्यालय में सेवा दल की बड़ी बैठक, संगठन को मजबूत बनाने पर होगा मंथन।