वार्षिकोत्सव के बाद बाजार में उमड़ी भीड़, शाम होते ही महिलाओं की खरीदारी चरम पर।गर्म कपड़ों, बर्तनों और खिलौनों की दुकानों पर रौनक; भीड़ बढ़ने से मुख्य चौराहा देर रात तक रहा व्यस्त

नसीमखान सांची
सांची,, हाल ही में सम्पन्न हुए बौद्ध वार्षिकोत्सव के बाद भी नगर में लगी अस्थायी दुकानों की रौनक कम नहीं हुई है। गर्म कपड़ों, बर्तनों, खिलौनों और रोजमर्रा की आवश्यक सामग्री से सजी दुकानें अब भी नगरवासियों और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की पहली पसंद बनी हुई हैं।
दिनभर इन दुकानों पर नियमित खरीदारी होती रहती है, वहीं शाम ढलते ही विशेषकर महिलाओं की भीड़ अचानक बढ़ जाती है। बाजार का दृश्य देर रात तक ऐसा प्रतीत होता है मानो किसी त्योहार का उत्सव अभी भी जारी हो।
लोग अपनी आवश्यकताएँ पूरी करने में मशगूल हैं, वहीं दुकानदारों का कहना है कि वार्षिकोत्सव के बाद भी बिक्री में अच्छी तेजी बनी हुई है। कपड़ों की दुकानों पर गर्म वस्त्रों की मांग विशेष रूप से दिखाई दे रही है।
भीड़ बढ़ने से मुख्य चौराहा काफी व्यस्त हो गया है, जिससे वाहनों की आवाजाही पर भी प्रभाव पड़ रहा है और लोगों को जाम जैसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।
वार्षिकोत्सव भले खत्म हो गया हो, लेकिन बाजार की रौनक अभी भी अपने चरम पर है।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    नसीमखान सांची ₹125 लाख की जलसंवर्धन योजना समयसीमा के तीन वर्ष बाद भी अधूरी, बारिश के मौसम में भी नहीं बदली जलापूर्ति व्यवस्थासांची,,, विश्व प्रसिद्ध पर्यटन एवं ऐतिहासिक नगरी सांची…

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अमर शहीद महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली ने मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उनकी 120वीं जयंती पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’