विधान सभा आम निर्वाचन 2023 के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजस्व और पुलिस अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

नसीम खान संपादक
मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

रायसेन
विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरविंद दुबे की अध्यक्षता में राजस्व तथा पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई, जिसमें जिले की चारों विधानसभा क्षेत्र के संबंधित राजस्व अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को विभिन्न दिशा निर्देश दिए गए।

बैठक में कलेक्टर श्री दुबे ने मतदान केंद्र का भौतिक सत्यापन कर रैंप, बिजली, पानी, शौचालय सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही ऐसे मतदान केंद्र जहां भवन क्षतिग्रस्त हो, ऐसे केंद्र जहां 1450 से अधिक मतदाता हैं एवं ऐसे मतदान केंद्र जो 2 किलोमीटर से अधिक दूरी पर है, उन सभी मतदान केंद्रों का परीक्षण करते हुए प्रस्ताव तैयार कर भेजने के भी निर्देश दिए गए।

कलेक्टर श्री दुबे ने मतदान केंद्र से मतदाता के मतदाता सूची के संक्षिप्त विशेष पुनरीक्षण अभियान में मतदाता सूची को पूर्ण रूप से शुद्ध करने के भी निर्देश दिए। साथ ही कानून व्यवस्था के संबंध में पुलिस अधिकारियों से चर्चा की और क्रिटिकल और वनरेवल मतदान केंद्रों की पहचान के संबंध में आयोग के निर्देशानुसार कार्यवाही करने के लिए निर्देशित भी किया।
बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार शहवाल, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू भदोरिया, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री वृंदावन सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही वीसी के माध्यम से विकासखंडो से राजस्व अधिकारी एवं पुलिस अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।

  • editornaseem

    Related Posts

    कृषि विभाग ने लगाई जागरूकता चौपाल, किसानों को दी नरवाई प्रबंधन की जानकारीखेत बचाओ अभियान के तहत प्राकृतिक खेती और आगामी फसलों की तैयारी पर किया जागरूक

    नसीम खानसांची,,,कृषि विभाग सांची द्वारा खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत ग्राम मऊ पथरई में जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को नरवाई प्रबंधन, प्राकृतिक खेती तथा आगामी फसलों…

    उचेर मंडल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य संचलन निकलापूर्ण गणवेश में कदमताल मिलाते हुए सैकड़ों स्वयंसेवकों ने दिया अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का संदेश

    नसीम खानसांची,,, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड सांची के मंडल उचेर में भव्य संचलन निकाला गया। संचलन में सैकड़ों स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में शामिल हुए। कदमताल मिलाते हुए स्वयंसेवकों ने अनुशासन,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कृषि विभाग ने लगाई जागरूकता चौपाल, किसानों को दी नरवाई प्रबंधन की जानकारीखेत बचाओ अभियान के तहत प्राकृतिक खेती और आगामी फसलों की तैयारी पर किया जागरूक

    कृषि विभाग ने लगाई जागरूकता चौपाल, किसानों को दी नरवाई प्रबंधन की जानकारीखेत बचाओ अभियान के तहत प्राकृतिक खेती और आगामी फसलों की तैयारी पर किया जागरूक

    उचेर मंडल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य संचलन निकलापूर्ण गणवेश में कदमताल मिलाते हुए सैकड़ों स्वयंसेवकों ने दिया अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का संदेश

    उचेर मंडल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य संचलन निकलापूर्ण गणवेश में कदमताल मिलाते हुए सैकड़ों स्वयंसेवकों ने दिया अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का संदेश

    कलेक्टर श्री सिसोनिया ने बेगमगंज में निर्माणाधीन सांदीपनि विद्यालय का किया निरीक्षणसेमरी जलाशय जल शोधन केंद्र का भी लिया जायजा

    कलेक्टर श्री सिसोनिया ने बेगमगंज में निर्माणाधीन सांदीपनि विद्यालय का किया निरीक्षणसेमरी जलाशय जल शोधन केंद्र का भी लिया जायजा

    कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया ने मरखेड़ा टप्पा में शासकीय राशन दुकान का किया निरीक्षणपात्र हितग्राहियों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

    कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया ने मरखेड़ा टप्पा में शासकीय राशन दुकान का किया निरीक्षणपात्र हितग्राहियों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

    स्वामित्व योजना से हितग्राही उमेश को सम्पत्ति का मिला कानूनी अधिकार, दूर हुई चिंतारजिस्ट्री मिलने से बढ़ा भरोसा, अब अपनी संपत्ति को लेकर निश्चिंत हैं उमेश

    स्वामित्व योजना से हितग्राही उमेश को सम्पत्ति का मिला कानूनी अधिकार, दूर हुई चिंतारजिस्ट्री मिलने से बढ़ा भरोसा, अब अपनी संपत्ति को लेकर निश्चिंत हैं उमेश

    कलेक्टर श्री सिसोनिया ने आंगनवाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण

    कलेक्टर श्री सिसोनिया ने आंगनवाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण