विधायक डॉ चौधरी ने पीएम जनमन कार्यक्रम के तहत प्रदाय मोबाईल मेडिकल यूनिट एम्बुलेंस का किया लोकार्पण

नसीमखान

सांची क्षेत्र के 22 अनुसूचित जनजाति ग्रामों में घर-घर पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
एमएमयू एम्बूलेंस में मुफ्त परामर्श, टेस्ट, उपचार तथा दवाईयों की सुविधा उपलब्ध

रायसेन,
जिला अस्पताल रायसेन में सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी ने भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री जनमन कार्यक्रम के तहत सांची क्षेत्र के अनुसूचित जनजाति के 22 ग्रामों हेतु प्रदाय मोबाईल मेडिकल यूनिट एम्बुलेंस का लोकार्पण किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अरविंद दुबे, सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री, सिविल सर्जन डॉ अनिल ओढ भी उपस्थित रहे।
विधायक डॉ चौधरी ने बताया कि मोबाइल मेडिकल यूनिट में एक चिकित्सा अधिकारी, एक नर्सिंग ऑफिसर, एक फिजियोथेरेपिस्ट एवं पैथोलॉजी टेक्नीशियन, पोर्टेबल एक्स-रे मशीन, वैक्सीन रखने हेतु एक फ्रिज की व्यवस्था तथा प्राथमिक उपचार हेतु दवाइयां एवं जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। यह मोबाइल मेडिकल यूनिट निर्धारित तिथि अनुसार सांची क्षेत्र के अनुसूचित जनजाति कि वह ग्राम में सेवाएं देगी। उन्होंने बताया कि मोबाईल मेडिकल यूनिट में 14 प्रकार की जांच सुविधाएँ, 65 प्रकार की आवश्यक दवाइयाँ और 29 प्रकार की स्वास्थ्य सामग्रियाँ उपलब्ध रहेंगी।
मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से लोगों को संचारी रोगों और मूलभूत ओपीडी सेवाएँ, टीबी, कुष्ठ, मलेरिया, फाइलेरिया जैसी बीमारियों की पहचान और उपचार, प्रसवपूर्व एवं प्रसव उपरान्त देखभाल, उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं का चिन्हांकन, मधुमेह, उच्च रक्तचाप और गुर्दा रोगों की पहचान, नवजात शिशुओं में जन्मजात विकृतियों की जाँच एवं उपचार, परिवार नियोजन सेवाएँ, मानसिक स्वास्थ्य और पोषण परामर्श, वृद्धजनों की देखभाल और आकस्मिक चिकित्सा सेवाएँ प्रदान की जाएंगी। यह यूनिट जीपीएस प्रणाली से लैस है, जिससे निगरानी और संचालन में पारदर्शिता बनी रहेगी।

  • editornaseem

    Related Posts

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG को लेकर उठे विवाद ने अब राष्ट्रीय राजनीति और शिक्षा व्यवस्था में नई बहस को जन्म दे दिया है। शिक्षा…

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    Live Khabar India | नई दिल्ली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर