वि मं को मीटर की जल्द बाजी ने बिजली व्यवस्था को भुला दिया।

नसीमखान सांची
सांची,,, वैसे तो इस स्थल की ऐतिहासिकता के मध्येनजर यहां बिजली हमेशा उपलब्ध कराने के वायदे तो किए गए परन्तु मंडल ने व्यवस्था पूरी तरह अव्यवस्था मे बदल डाली जिससे लोग खासे परेशान दिखाई देते है।
जानकारी के अनुसार इन दिनों मंडल लगातार नये मीटर लगाने की कवायद में जुटा हुआ है तथा नगरी के आधे से अधिक मीटर बदले भी जा चुके है तथा शेष रहे मीटर के बदलने की मंडल को जल्दी पडी है हालांकि नये मीटर के बदलने की जल्दबाजी में मंडल नगर में बिजली व्यवस्था जुटाने से बेखबर हो चुका है हालांकि हमेशा शिकायत का एक ही जबाव मिलता है केवल जल गई ।परन्तु बिजली व्यवस्था की चिंता से मंडल अनभिज्ञ बनकर रह गया है तब आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि बिजली रहे न रहे नये मीटर जरूर लगना चाहिए हालांकि इस स्थल पर बिजली कब जाये कितनी देर तक जाये कब आये कोई समय निश्चित नहीं रहता हालांकि मंडल इससे भी बेखबर है कि बिजली से ही सारी बैंकों सरकारी दफ्तरों सहित अन्य कार्य होते है जो पूरी तरह बिजली पर ही निर्भर रहते है ।जिससे सारी व्यवस्था अव्यवस्था मे बदल जाती हैं तथा लोग परेशान होते रहते है तब आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि जब इस विश्व ऐतिहासिक स्थल मैं बिजली अव्यवस्था के यह हाल है तब ग्रामीण क्षेत्रों के हाल बेहाल होगें इससे न केवल उक्त समस्याओं से जूझना पड़ता है बल्कि नगर की पेयजल आपूर्ति भी पूरी तरह चरमरा जाती हैं इसके साथ ही नगर में कब बोल्टेज कम हो जाये कब बढ जाये तथा लोगों का इस वोल्टेज घटने बढने से कितना नुकसान हो इससे मंडल को कोई सरोकार नहीं रहा है इस ऐतिहासिक स्थल की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है इस व्यवस्था की ओर न तो मंडल के अधिकारी न ही जिलाप्रशासन की नजर पहुंच पा रही हैं ।इस नगर में बडे जोरशोर सै करोड़ों रुपये की सरकार की राशि की बलि चढाते हुए सौर ऊर्जा से बिजली बचाने की धींगे भरी थी वह भी पूरी तरह टांयटांय फिश होकर रह गई अब लोगों की जुबान पर सौर ऊर्जा के नाम पर करोड़ों की राशि पर चूना लगने पर भी शंका खडी होने लगी हैं ।

  • editornaseem

    Related Posts

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    नसीमखान सांचीसांची,,, थाना सांची अंतर्गत ग्राम मेढकी में शनिवार रात करीब 9:30 बजे एक सनसनीखेज वारदात में अज्ञात हमलावरों ने तलवार से हमला कर 25 वर्षीय युवक की हत्या कर…

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    नसीमखान सांची ₹125 लाख की जलसंवर्धन योजना समयसीमा के तीन वर्ष बाद भी अधूरी, बारिश के मौसम में भी नहीं बदली जलापूर्ति व्यवस्थासांची,,, विश्व प्रसिद्ध पर्यटन एवं ऐतिहासिक नगरी सांची…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल