शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेलों का महत्व समझते हुए बच्चें जीवन में खेलों को करें शामिल

नसीमखान
विद्यार्थी जीवन में खेलों का महत्त्व और अधिक बढ़ जाता है, यह जीवन को अनुशासित और स्वस्थ बनाते हैं
महानतम हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंदजी की जयंती पर खेल स्टेडियम रायसेन में तीन दिवसीय खेल उत्सव का शुभारंभ

रायसेन,
मप्र शासन खेल और युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार रायसेन जिले में राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को भारत के महानतम हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में रायसेन जिले में तीन दिवसीय खेल उत्सव का शुभारंभ हुआ। रायसेन स्थित खेल स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम का जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन, कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा तथा पुलिस अधीक्षक श्री पंकज कुमार पाण्डे द्वारा मेजर ध्यानचंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मीणा ने उपस्थित खिलाड़ियों तथा छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि “जीवन में खेल का विशेष महत्व है और हमें खेलों में सहभागिता करते रहना चाहिए। खेल हमें स्वस्थ्य रखते हैं। उन्होंने कहा कि आज के बच्चे मोबाइल, लैपटॉप और वीडियो गेम्स में ही अधिकांश समय बिताते हैं। बच्चों को शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेलों का महत्त्व समझना और जीवन में शामिल करना बेहद जरूरी है। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन ने भी संबोधित कर खेल में आगे बढ़ने तथा एकाग्र रहने का आव्हान किया।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने खिलाड़ियों तथा छात्र-छात्राओं से कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि यह जीवन के हर पहलू में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विद्यार्थी जीवन में खेलों का महत्त्व और अधिक बढ़ जाता है, क्योंकि यह जीवन को अनुशासित और स्वस्थ बनाने में भी सहायक है। खेल शरीर को स्वस्थ्य बनाने के साथ ही आत्मविश्वास और सोचने के तरीके को भी सकारात्मक रूप से बदलते हैं। पुलिस अधीक्षक श्री पंकज कुमार पाण्डे ने भी जीवन में खेलों का महत्व के बारे में संबोधित किया।

अतिथियों ने चम्मच दौड़ में की सहभागिता, कलेक्टर श्री विश्वकर्मा रहे प्रथमखेल परिसर रायसेन में आयोजित खेल उत्सव के शुभारंभ अवसर पर चम्मच दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मीणा, कलेक्टर श्री विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री पाण्डे तथा जिला अधिकारियों द्वारा सहभागिता की गई। इस चम्मच दौड़ में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा प्रथम स्थान पर रहे। इसके उपरांत स्कूली छात्र-छात्राओं के मध्य चम्मच दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान माही जाटव, द्वितीय स्थान यशस्वी कार एवं तृतीय स्थान सोमती लोधी ने प्राप्त किया। छात्रों की श्रेणी में प्रथम स्थान पर विक्रम ठाकुर, द्वितीय स्थान पर काशिब मंसूरी और तृतीय स्थान पर मानव राठौर रहे। इसी तरह रस्साकस्सी प्रतियोगिता मेजर ध्यानचंद शासन टीम एवं कैप्टन रूप सिंह प्रशासन के बीच हुआ जिसमें शासन की तरफ से जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मीणा कैप्टन रहे तथा प्रशासन की तरफ से कलेक्टर श्री विश्वकर्मा कैप्टन थे। रस्साकस्सी में दोनों टीमें बराबर रहीं। इस अवसर पर जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्री जलज चतुर्वेदी, विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी, खिलाड़ी और विभिन्न स्कूलों के खेल शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति भोपाल | अजय अहिरवार |लाइव खबर इंडिया मध्यप्रदेश में जारी किसान आंदोलन…

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भोपाल में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ा बयान दिया है। किसानों की मांगों और सरकार के रुख पर क्या बोले सीएम, देखें पूरा वीडियो।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    भाई की हत्या की साजिश में हुई पहचान की भूल! रंजिश में राकेश लोधी बने निशाना, मुख्य आरोपी समेत विधि-विरुद्ध बालक हिरासत में

    भाई की हत्या की साजिश में हुई पहचान की भूल! रंजिश में राकेश लोधी बने निशाना, मुख्य आरोपी समेत विधि-विरुद्ध बालक हिरासत में

    स्वच्छता अभियान के तहत नगर के प्रमुख स्थलों पर चला विशेष सफाई अभियानबस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, स्तूप मार्ग, तहसील कार्यालय सहित कई स्थानों की हुई सफाई

    स्वच्छता अभियान के तहत नगर के प्रमुख स्थलों पर चला विशेष सफाई अभियानबस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, स्तूप मार्ग, तहसील कार्यालय सहित कई स्थानों की हुई सफाई