शासकीय उद्यान भगवान भरोसे: अमरूद की फसल नीलामी न होने से बर्बादी की कगार पर।अधिकारी छुट्टी पर, प्रभार संभालने वाला स्टाफ भोपाल में; विभागीय लापरवाही से सरकारी आय व फसल दोनों पर संकट।

नसीमखान सांची
सांची,,,
ऐतिहासिक नगरी सांची में स्थित लगभग छह एकड़ क्षेत्रफल वाला शासकीय उद्यान इन दिनों विभागीय लापरवाही का शिकार बना हुआ है। वर्षों पहले 12 एकड़ में विकसित इस उद्यान का बड़ा हिस्सा पर्यटन विभाग को सौंपे जाने के बाद अब शेष भूमि पर फलदार वृक्ष एवं विभिन्न प्रजातियों के पौधों का उत्पादन किया जाता है। आम, अमरूद, आंवला सहित इन फलदार वृक्षों से हर वर्ष अच्छी-खासी आय होती है, साथ ही किसानों को पौधों का विक्रय तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ भी इसी उद्यान के माध्यम से दिया जाता है।
परंतु उद्यान की वर्तमान स्थिति इस आय को भी पलीता लगाने लगी है। इन दिनों अमरूद की तैयार खड़ी फसल नीलामी न होने के कारण तेजी से बर्बादी की ओर बढ़ रही है। उद्यान परिसर में बंदरों की बढ़ी हुई संख्या के चलते अमरूद बड़ी मात्रा में झड़ने लगे हैं, जबकि नीलामी में भाग लेने वाले लोग लंबे समय से प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।
जब इस मामले में उद्यान अधीक्षक से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो पता चला कि वे अवकाश पर हैं। उनका प्रभार फिल्ड अधिकारी वर्षा निगम को सौंपा गया है, पर उनके भोपाल में ही अधिकतर निवासरत रहने से उद्यान की देखरेख कर्मचारियों के भरोसे ही चल रही है। इससे स्पष्ट है कि उद्यान की व्यवस्था ‘भगवान भरोसे’ संचालित हो रही है।
नीलामी में भाग लेने वाले व्यापारियों के अनुसार नीलामी समय पर न होने के कारण हर वर्ष फल की क्षति होती है और विभाग की आय में कमी आती है, साथ ही नीलामी में भाग लेने वालों को भी पूरा लाभ नहीं मिल पाता। नीलामी देर से होने पर फसल की गुणवत्ता गिर जाने से सरकारी राजस्व को भी नुकसान उठाना पड़ता है।
इस संबंध में उप संचालक उद्यान आर.एस. शर्मा ने बताया कि उद्यान से मिली जानकारी के आधार पर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और शीघ्र ही अमरूद की नीलामी करवाई जाएगी। उनका कहना है कि विभाग नीलामी तभी शुरू करता है, जब उद्यान से औपचारिक सूचना प्राप्त होती है।
स्थिति यह स्पष्ट करती है कि जिम्मेदार अधिकारियों की ढिलाई न केवल फसल को उजड़ने की कगार पर ले आई है, बल्कि विभागीय आय पर भी बड़ा प्रहार कर रही है। समय पर नीलामी न होना कहीं न कहीं विभागीय अनियमितताओं और शासकीय उद्यान में बढ़ती अव्यवस्था को उजागर करता है ।

  • editornaseem

    Related Posts

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    नसीमखान सांचीसांची,,,प्रदेश के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं रायसेन जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार ने सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी तथा जिला…

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    नसीमखान सांचीसांची,,,,रविवार देर रात लगभग 11 बजे सांची-विदिशा हाईवे पर होटल अपेक्षा के समीप हुए सड़क हादसे में सांची निवासी ऋषि आचार्य (24 वर्ष), पिता नरेश आचार्य, की दर्दनाक मौत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव