शासकीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने तकनीक के साथ करें नवाचार- संभागायुक्त श्री सिंह

नसीमखान सांची, रायसेन
जिले में शासकीय स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने संभागायुक्त श्री सिंह ने की शिक्षा विभाग की समीक्षा

रायसेन,
जिले के सिलवानी में शासकीय सांदिपनी विद्यालय में भोपाल संभागायुक्त श्री संजीव सिंह की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें संभागायुक्त श्री सिंह ने जिले में शासकीय विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों और इस वर्ष कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम की जानकारी लेते हुए कहा कि शासकीय विद्यालयों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, इसके लिए रूचि लेकर पूरी लगन और मेहनत से प्रयास करें।
उन्होंने जिले में कक्षा 10वीं और 12वीं में 100 प्रतिशत रिजल्ट लाने वाले प्राचार्यो से संवाद किया तथा पढ़ाई के तरीकों के बारे में जानकारी लेते हुए कम परीक्षा परिणाम वाले विद्यालयों के प्राचार्यो से कहा कि वह अपने साथियों से समझें कि बेहतर कार्य किस प्रकार कर सकते हैं। जिन विद्यालयों का परीक्षा परिणाम बहुत खराब है, वह शिक्षा का वातावरण निर्मित करें। शिक्षक की विद्यार्थियों के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। बेहतर शिक्षा के लिए नवाचार और तकनीक का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि माता-पिता, शिक्षक, जनप्रतिनिधि सभी मिलकर परीक्षा परिणाम सुधारने के लिए प्रयास करें।
संभागायुक्त श्री सिंह ने कहा कि प्राचार्य रूचि लेकर कार्य करें। डाटा एनालिसिस कर देखें कि परिणाम कम क्यो है। बच्चों का उत्तीर्ण प्रतिशत बढ़ाने के लिए चरणबद्ध तरीके से कार्य करें। बच्चों को मॉडल टेस्ट पेपर का अभ्यास कराएं। कहां पर चूक या कमी हो रही है, यह पता लगाएं। बच्चों को अच्छे परिणाम के लिए कैरियर काउंसलिंग की मदद से प्रोत्साहित करें।
बैठक में कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि विद्यालयों के परिणाम सुधारना है, इससे विद्यार्थियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। जिला स्तर पर जिन विद्यालयों में परीक्षा परिणाम अच्छा नहीं रहा है, उनकी मॉनीटरिंग के लिए अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। इसी प्रकार विषयवार शिक्षकों की वर्कशॉप और एक्सपीरियंस शेयरिंग हेतु गतिविधियां आयोजित की जाएगीं। जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता को सुधारने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर श्री कुलदीप पटेल, जिला शिक्षा अधिकारी श्री डीडी रजक, शिक्षा विभाग के अधिकारी, प्राचार्य और शिक्षक उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नसीम खानसांची में गणेश प्रतिमा स्थापना से पहले नगर परिषद की पहल, मिट्टी की पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों को प्राथमिकता देने का आह्वानसांची,,,आगामी गणेशोत्सव को लेकर नगर परिषद सांची द्वारा पर्यावरण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
    फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़