श्रावण सोमवार पर धर्ममय हुआ नगर, बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा सांचीशिव मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, दिनभर भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजनों से भक्तिमय रहा माहौल

नसीम खान
सांची,,, आज श्रावण मास के सोमवार को पूरा नगर धर्ममय नजर आया। सुबह से ही नगर के विभिन्न शिव मंदिरों में भगवान शिव के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिरों में दिनभर भजन-कीर्तन एवं धार्मिक आयोजनों का दौर चलता रहा, वहीं पूरा नगर बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा।
नगर के शिव मंदिर चौराहे सहित प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही। महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों ने भगवान शिव का पूजन-अर्चन कर जलाभिषेक किया तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। कई श्रद्धालु सुबह से ही मंदिरों में पहुंचने लगे थे, जिसके चलते दिनभर धार्मिक माहौल बना रहा।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार श्रावण मास भगवान शिव को अत्यंत प्रिय माना जाता है और श्रावण सोमवार का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव की श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक करने से श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी आस्था के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के समक्ष अपनी मनोकामना लेकर मंदिरों में पहुंचे।
आस्था और भक्ति के रंग में रंगा सांची, हर ओर गूंजता रहा हर-हर महादेव।

  • editornaseem

    Related Posts

    वार्ड क्रमांक चार में सीसी रोड निर्माण की सौगातलंबे समय से की जा रही वार्डवासियों की मांग होगी पूरी, नगर परिषद अध्यक्ष ने किया भूमि पूजन

    नसीम खानसांची,,, नगर में लगातार जारी विकास कार्यों की कड़ी में वार्ड क्रमांक चार में सीसी रोड निर्माण कार्य जुड़ गया है। वार्डवासियों द्वारा लंबे समय से की जा रही…

    हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीणनागौरी पहाड़ी पर आज भी विरासत की गवाही दे रही प्राचीन प्रतिमा, ग्रामीण स्वयं कर रहे देखरेख

    नसीम खानसांची,,, नगर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित नागौरी की पहाड़ी अपने भीतर प्राचीन इतिहास और सभ्यता की कई निशानियां समेटे हुए है। पहाड़ी क्षेत्र में मौजूद कुछ ऐतिहासिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रावण सोमवार पर धर्ममय हुआ नगर, बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा सांचीशिव मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, दिनभर भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजनों से भक्तिमय रहा माहौल

    श्रावण सोमवार पर धर्ममय हुआ नगर, बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा सांचीशिव मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, दिनभर भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजनों से भक्तिमय रहा माहौल

    वार्ड क्रमांक चार में सीसी रोड निर्माण की सौगातलंबे समय से की जा रही वार्डवासियों की मांग होगी पूरी, नगर परिषद अध्यक्ष ने किया भूमि पूजन

    वार्ड क्रमांक चार में सीसी रोड निर्माण की सौगातलंबे समय से की जा रही वार्डवासियों की मांग होगी पूरी, नगर परिषद अध्यक्ष ने किया भूमि पूजन

    हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीणनागौरी पहाड़ी पर आज भी विरासत की गवाही दे रही प्राचीन प्रतिमा, ग्रामीण स्वयं कर रहे देखरेख

    हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीणनागौरी पहाड़ी पर आज भी विरासत की गवाही दे रही प्राचीन प्रतिमा, ग्रामीण स्वयं कर रहे देखरेख

    वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती धूमधाम से मनाई

    ऐतिहासिक नगरी हुई तिरंगा मय, जगह-जगह शान से लहराया तिरंगास्वतंत्रता दिवस पर। राष्ट्रभक्ति से सराबोर रहा सांची, स्कूली छात्रों की रैली ने बांधा देशभक्ति का समां।

    ऐतिहासिक स्थल हुआ तिरंगा मयघर-घर शान से लहराया राष्ट्रीय ध्वज, पूर्व पार्षद रतलाल जायसवाल ने बीमारी के बावजूद दिखाया देशभक्ति का जज्बा