सूखा करार में बाहरी महिलाओं से देह व्यापार का आरोप, ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को सौंपा आवेदन

नसीम खान
ग्रामीणों ने गांव की बिगड़ती छवि और असामाजिक गतिविधियों पर जताई चिंता, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
सांची,,,नगर से करीब चार किलोमीटर दूर स्थित ग्राम सूखा करार में बाहरी महिलाओं एवं युवतियों को लाकर कथित रूप से देह व्यापार कराए जाने के आरोपों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने इस संबंध में हस्ताक्षरयुक्त आवेदन थाना प्रभारी सांची रामविलोचन शर्मा को सौंपकर मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि सूखा करार गांव कभी देह व्यापार की कुरीति के लिए बदनाम रहा था। तत्कालीन कलेक्टर डीएस राय ने गांव को इस कुरीति से मुक्त कराने के लिए विशेष प्रयास किए थे। बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के साथ महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए शासन की योजनाओं का लाभ दिलाया गया। इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आए और गांव के कई बच्चों ने शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए सरकारी नौकरियां हासिल कीं। वहीं गांव की युवतियों ने शिक्षा और खेल के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बनाई।
ग्रामीणों के अनुसार गांव की सामाजिक और राजनीतिक स्थिति में भी समय के साथ बदलाव आया। कृष्णाबाई सरपंच रहीं, जबकि कल्लीबाई जनपद पंचायत सदस्य के रूप में अपनी भूमिका निभा चुकी हैं। वर्तमान में सपना लावरिया जिला पंचायत सदस्य हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इन तमाम उपलब्धियों के बावजूद पिछले कुछ महीनों से गांव की छवि पुनः पुराने दौर की ओर जाती दिखाई दे रही है।
चार-पांच माह से गतिविधियां बढ़ने का आरोप
आवेदन में ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पिछले चार-पांच माह से गांव के कुछ लोगों द्वारा गुना एवं शिवपुरी जिले की महिलाओं और युवतियों को कथित रूप से गांव में लाकर देह व्यापार कराया जा रहा है। इससे गांव में असामाजिक गतिविधियां बढ़ने के साथ ही विवाद की स्थिति भी निर्मित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इस गतिविधि का विरोध करने पर उन्हें धमकियां दी जा रही हैं।
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि असामाजिक तत्वों के बढ़ते प्रभाव के कारण बच्चों के स्कूल जाने में भी परेशानी हो रही है। उनका कहना है कि मामले की जानकारी पूर्व में सरपंच अरविंद लावरिया को भी दी गई थी, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों के अनुसार कथित रूप से इस गतिविधि में शामिल लोगों द्वारा युवतियों को किराए पर लाने की बात कही जाती है।
आवेदन में ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि यदि समय रहते इस गतिविधि पर रोक नहीं लगाई गई तो गांव में किसी बड़ी अप्रिय घटना की स्थिति निर्मित हो सकती है। ग्रामीणों ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पहले भी दिया जा चुका है आवेदन
बताया गया है कि इस संबंध में ग्रामीणों द्वारा पूर्व में भी पुलिस को आवेदन दिया जा चुका है, जिसकी जांच की जा रही है। इसी बीच ग्रामीणों ने पुनः आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
थाना प्रभारी ने कहा—जांच के बाद होगी कार्रवाई
थाना प्रभारी सांची रामविलोचन शर्मा ने बताया कि ग्राम सूखा करार में बाहरी महिलाओं को लाकर देह व्यापार कराए जाने के संबंध में ग्रामीणों का आवेदन प्राप्त हुआ है। पूर्व में भी आवेदन मिला था, जिस पर जांच कराई जा रही है। पुनः मिले आवेदन की भी जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि गांव में पुलिस लगातार पहुंचकर जानकारी जुटा रही है। जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
गांव की बदली पहचान को बचाने अब पुलिस जांच के नतीजों पर ग्रामीणों की निगाहें टिकी हैं।

  • editornaseem

    Related Posts

    मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर भर्ती, ढाई साल में 14,704 से ज्यादा अभ्यर्थियों का चयन

    रिपोर्ट : अजय अहिरवार |Live Khabar India भोपाल। मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग को मजबूत करने और युवाओं को सरकारी नौकरी के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार लगातार…

    मेढकी गांव में मूंग चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    नसीम खान सांची। पुलिस की सतर्कता और तत्परता से मेढकी गांव में किसान के टीन शेड से मूंग और गेहूं चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर भर्ती, ढाई साल में 14,704 से ज्यादा अभ्यर्थियों का चयन

    मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर भर्ती, ढाई साल में 14,704 से ज्यादा अभ्यर्थियों का चयन

    मेढकी गांव में मूंग चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    मेढकी गांव में मूंग चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    लाड़ली बहना योजना: ₹1,750 को लेकर बड़ा अपडेट, ऐसे चेक करें अपना नाम और भुगतान की स्थिति

    लाड़ली बहना योजना: ₹1,750 को लेकर बड़ा अपडेट, ऐसे चेक करें अपना नाम और भुगतान की स्थिति

    विदिशा में UCC विरोध: मुस्लिम समाज ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    विदिशा में UCC विरोध: मुस्लिम समाज ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    सूखा करार में बाहरी महिलाओं से देह व्यापार का आरोप, ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को सौंपा आवेदन

    सूखा करार में बाहरी महिलाओं से देह व्यापार का आरोप, ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को सौंपा आवेदन

    श्रावण सोमवार पर धर्ममय हुआ नगर, बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा सांचीशिव मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, दिनभर भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजनों से भक्तिमय रहा माहौल

    श्रावण सोमवार पर धर्ममय हुआ नगर, बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा सांचीशिव मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, दिनभर भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजनों से भक्तिमय रहा माहौल