संभागायुक्त तथा आईजी ने सांची महोत्सव तथा मेला आयोजन की व्यवस्थाओं के संबंध में ली बैठक, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देशसांची में महाबोधि महोत्सव एवं मेला का आयोजन 29 तथा 30 नवम्बर को

नसीमखान सांची, रायसेन

रायसेन,
जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी सांची में 29 तथा 30 नवम्बर 2025 को महाबोधि महोत्सव एवं मेला का आयोजन किया जाएगा। बुधवार को भोपाल संभागायुक्त श्री संजीव सिंह तथा आईजी श्री मिथलेश कुमार शुक्ला द्वारा सांची में आयोजित बैठक में महाबोधि महोत्सव तथा मेला आयोजन की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर डीआईजी श्री प्रशांत खरे भी उपस्थित रहे। प्रभारी कलेक्टर श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा तथा पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पाण्डे ने महाबोधि महोत्सव एवं मेला आयोजन के संबंध में अभी तक की गई व्यवस्थाओं के बारे में अवगत कराया।
बैठक में संभागायुक्त श्री सिंह तथा आईजी श्री शुक्ला ने आयोजन के दौरान सुचारू यातायात व्यवस्था, वाहन पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं के बारे में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी लेते हुए दिशा-निर्देश दिए। बैठक के उपरांत उन्होंने अधिकारियों के साथ बौद्ध स्तूप परिसर पहुंचकर भी व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देशित किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय, एएसपी श्री कमलेश कुमार, एसडीएम श्री मनीष शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    नसीमखान सांचीसांची,,,प्रदेश के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं रायसेन जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार ने सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी तथा जिला…

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    नसीमखान सांचीसांची,,,,रविवार देर रात लगभग 11 बजे सांची-विदिशा हाईवे पर होटल अपेक्षा के समीप हुए सड़क हादसे में सांची निवासी ऋषि आचार्य (24 वर्ष), पिता नरेश आचार्य, की दर्दनाक मौत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव