सड़क दुर्घटनाओं को रोकने सभी जरूरी कदम उठाए जाएं- कलेक्टर श्री दुबे

नसीम खान


कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

रायसेन,
जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्टर श्री अरविंद दुबे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। जिसमें उन्होंने जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने तथा नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक करने के लिए किए जा रहे कार्यो, गतिविधियों की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर श्री दुबे ने हॉट स्पॉट के रूप में चिन्हित किए गए ऐसे स्थल जहां विगत दो वर्ष में सड़क दुर्घटना में अधिक मृत्यु या गंभीर रूप से घायल होने की घटनाएं हुई हैं, उन हॉट स्पॉट पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर श्री दुबे तथा पुलिस अधीक्षक श्री विकास शहवाल द्वारा हॉट स्पॉट के रूप में चिन्हांकित किए गए कमापार मंदिर से विदिशा तिराहा, गुलगांव जोड़ तिराहा, काछी कान्हाखेड़ा मार्ग, मैथिल ढाबा से सतलापुर जोड़, बेरखेड़ी से कर्क रेखा तक, ग्राम कुल्हाड़िया से सेंट जॉर्ज तक, कोड़ी जोड़ से ग्राम माखनी जोड़ तक, खरबई घाटी से विंध्यांचल ढाबा तक, अलीबाड़ा जोड़ ग्राम गोरखपुर, हनुमान मंदिर तुलसीनगर जोड़ देवरी, बाग पिपरिया बरेली, भौडिया बस स्टैंड बरेली, गौहरगंज बायपास सहित अन्य हॉट स्पॉट के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु डिवाइडर, स्पीड ब्रेकर, रिफलेक्टर या संकेत चिन्ह लगाने सहित जरूरी कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर श्री दुबे ने जिले में ग्रामीण सड़कें जहां हाइवे या मुख्य सड़क से जुड़ती हैं, उस स्थान के पूर्व ग्रामीण सड़क पर ही स्पीड ब्रेकर बनाए जाने के निर्देश दिए। सड़कों पर पशु नहीं बैठे, यह सुनिश्चित किया जाए। पशुमालिकों को समझाईश दी जाए। इसके पश्चात भी नहीं मानने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाए। उन्होंने यात्री बसों और स्कूल बसों की जांच करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने स्कूल, कॉलजों तथा सार्वजनिक स्थलों पर यातायात नियमों तथा सड़क सुरक्षा संबंधी जागरूकता गतिविधियां आयोजित किए जाने के लिए भी कहा।
बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री विकास शहवाल ने नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु की जा रहीं गतिविधियों के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि अधिकतर वाहनों की दुर्घटनाओं में चालक द्वारा हेलमेट नहीं पहनने, सीट बेल्ट नहीं लगाने के कारण मृत्यु या गंभीर चोट की स्थिति बनती है। इसके दृष्टिगत जनजागरूकता अभियान चलाकर नागरिकों को समझाईश दी जा रही है। इसके बाद भी नियमों का पालन नहीं करने वालों के विरूद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत सख्ती से कार्यवाही भी की जा रही है। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, अपर कलेक्टर श्री अभिषेक दुबे सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई

    नसीम खानसांची,,,सलामतपुर उपमंडी के अनाज एवं तिलहन व्यापार संघ की व्यापारी बैठक में सर्वसम्मति से सांची निवासी भानु प्रताप बघेल को संघ का नया अध्यक्ष बनाए जाने पर सांची में…

    मौसम ने बदले तेवर, सांची में घने बादल छाए, रुक-रुक कर बारिश से बढ़ी ठंडक

    नसीम खानसांची,,, सुबह से ही मौसम के तेवर बदल गए हैं। आसमान में घने काले बादलों ने डेरा जमा लिया है और नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में कभी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई

    मौसम ने बदले तेवर, सांची में घने बादल छाए, रुक-रुक कर बारिश से बढ़ी ठंडक

    मौसम ने बदले तेवर, सांची में घने बादल छाए, रुक-रुक कर बारिश से बढ़ी ठंडक

    साँची विश्वविद्यालय के 22 छात्रों ने राष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रस्तुत किए शोध पत्रडॉ. उपेंद्र बाबू खत्री ने मुख्य वक्ता के रूप में योग की भूमिका पर रखे विचार

    साँची विश्वविद्यालय के 22 छात्रों ने राष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रस्तुत किए शोध पत्रडॉ. उपेंद्र बाबू खत्री ने मुख्य वक्ता के रूप में योग की भूमिका पर रखे विचार

    दीपावली पर बकायादारों को रहना पड़ सकता है अंधेरे मेंबकाया राशि जमा करने के लिए आज जल्दी से जल्दी निर्धारित समय, जमा करने की अपील की

    दीपावली पर बकायादारों को रहना पड़ सकता है अंधेरे मेंबकाया राशि जमा करने के लिए आज जल्दी से जल्दी निर्धारित समय, जमा करने की अपील की

    सांची में इंटरनेट सेवा चरमराई, पर्यटक और स्थानीय लोग परेशान

    सांची में इंटरनेट सेवा चरमराई, पर्यटक और स्थानीय लोग परेशान

    डेढ़ करोड़ का आलीशान भवन, फिर भी गंदगी से बेहाल सांचीनगर में सफाई, नालियों, मच्छरों और पेयजल लाइनों की समस्याएं बरकरार, आखिर कब जागेगा नगर परिषद प्रशासन?

    डेढ़ करोड़ का आलीशान भवन, फिर भी गंदगी से बेहाल सांचीनगर में सफाई, नालियों, मच्छरों और पेयजल लाइनों की समस्याएं बरकरार, आखिर कब जागेगा नगर परिषद प्रशासन?