सांची देश की दूसरे नंबर की सोलर सिटी बनने से पहले ही हवा में उड़ी।

नसीम खान संपादक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के होडिंग लगाये गये थे हवा में उल्टे दिखाई दे रहे हैं जिससे अपमान हो रहा है परन्तु ऊर्जा विभाग बना बेखबर।

सांची,,, काफी लंबे समय से इस ऐतिहासिक स्थली को देश की दूसरे नंबर की सोलर सिटी बनाने ऊर्जा विभाग एवं विद्युत मंडल रात दिन जुटा हुआ था तथा इस सिटी के शुभारंभ भी देश के प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा किए जाने की संभावना व्यक्त की जा रही थी परन्तु इसके पहले ही लाखों करोड़ों खर्च करने के बाद भी यहां लगाये गये सोलर पैनल तथा जगह जगह लगे हुड़िंग को हवा ने पलटकर रख दिया जो नगर में चर्चित हो रहा है।
जानकारी के अनुसार इस विश्व विख्यात पर्यटक स्थल को देश में दूसरे नंबर की सोलर सिटी बनाने की कवायद तथा तैयारी जोर-शोर से चलाई जा रही थी सोलर सिटी पैनल प्लांट नगर से दो किलोमीटर दूर स्थित नागौरी की पहाड़ी पर करोड़ों रुपए खर्च कर निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभूराम चौधरी के हाथों किया जा चुका है इस स्थल को सौर ऊर्जा से चमकाने के का सपना संजोए ऊर्जा विभाग एवं विम द्वारा लगातार साकार करने की कवायद में जुटे हुए थे । बताया जाता है इस सौर ऊर्जा से चमकने वाली यह स्थली देश भर में दूसरे नंबर पर पहुंचने की बाट जोह रही थी तथा जगह जगह सौर ऊर्जा से नगर भी चमकने लगा इतना ही नहीं इस नगर में जगह जगह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के फोटो लगे हुडिंग भी लगा दिये गये । तथा इस सोलर सिटी निर्माण का जायजा स्वयं कलेक्टर सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने समय-समय पर लिया था परन्तु इसमें हुए निर्माण की कल ई नगर में चली तेज हवा ने अपने साथ अनेक स्थानों पर लगाये गये सौर पैनल एवं हुडिंगो को अलट पलट कर रख दिया जिससे सौर ऊर्जा विभाग द्वारा किए निर्माण की कल ई खुलकर सामने आ गई अनेक स्थानों पर लगे हुडिंग जिनपर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के फोटो लगाये गये थे उलटे दिखाई देने लगे तथा सोलर पैनल की प्लेट भी धराशाई होती दिखाई दे रही है बावजूद इसके इनको देखने की फुर्सत न तो ऊर्जा विभाग ने ही विम को ही रह सकी जो नगर में इसके निर्माण की चर्चा होती दिखाई दे रही है साथ ही इसके निर्माण की कल ई खुलकर सामने आ गई इसमें सरकार के लाखों करोड़ों रुपए फूंक कर सम्बन्धित अनजान बन कर बैठ गए हैं हालांकि इस सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट को देश के दूसरे नंबर का बताया जा रहा है तथा इसके उद्घाटन की भी लंबे समय से प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा किए जाने की संभावना व्यक्त की जा चुकी है तब आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिस प्लांट का स्वयं देश के प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री को उद्घाटन करना हो उसे उद्घाटन के पहले ही हवा ने ध्वस्त कर दिया ।

  • editornaseem

    Related Posts

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नसीम खानसांची में गणेश प्रतिमा स्थापना से पहले नगर परिषद की पहल, मिट्टी की पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों को प्राथमिकता देने का आह्वानसांची,,,आगामी गणेशोत्सव को लेकर नगर परिषद सांची द्वारा पर्यावरण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
    फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़